IPL 2025: 5 गेंदबाजों ने बल्लेबाजों की उड़ाई थी धज्जियां, आईपीएल इतिहास के बेस्ट गेंदबाजी आंकड़े
IPL 2025: आईपीएल हमेशा से बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग की तरह रहा है और गेंदबाजों के लिए कब्रगाह साबित हुआ है। गेंदबाजों के लिए खास नहीं होता और दर्शक भी चौके और छक्के देखकर खुश रहते हैं। पिचों में भी उतनी मदद गेंदबाजों के लिए देखने को नहीं मिलती है।
बल्लेबाजों के लिए धांसू लीग में गेंदबाज भी कई मौकों पर चमकने में सफल रहे हैं। कई गेंदबाज ऐसे रहे हैं, जिन्होंने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर टीम जो जीत दिलाने का काम किया है। इस लेख में आईपीएल में पांच बेस्ट गेंदबाजी स्पेल के बारे में बताने का प्रयास किया गया है, आपको भी जानना चाहिए कि एक पारी में बेस्ट गेंदबाजी करने वाले गेंदबाज कौन हैं।

अल्जारी जोसेफ
मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए अल्जारी जोसेफ ने धमाकेदार अंदाज में गेंदबाजी की और सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों को बौना साबित कर दिया। साल 2019 के आईपीएल में अल्जारी जोसेफ ने 3 ओवर में 12 रन खर्च कर 6 विकेट अपने नाम किये थे।
सोहैल तनवीर
पाकिस्तान के इस प्लेयर ने 2008 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए 6 विकेट अपने नाम किये थे। तनवीर ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपनी धारदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया था। उन्होंने कुल 4 ओवर में 14 रन देकर ये विकेट झटके थे, इस वजह से नंबर दो पर हैं।
एडम जैम्पा
राइजिंग पुणे सुपरजायंट के खिलाफ साल 2016 में एडम जैम्पा ने 4 ओवर में 19 रन खर्च करते हुए 6 विकेट हासिल किये थे। आईपीएल में यह तीसरा बेस्ट गेंदबाजी स्पेल है।
अनिल कुंबले
भारतीय टीम के दिग्गज गेंदबाज रह चुके कुंबले का नाम भी इस ख़ास लिस्ट में शामिल है। अनिल कुंबले ने 2009 के आईपीएल में 5 विकेट अपने नाम किये थे। कुंबले उस समय आरसीबी के लिए खेलते थे और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 5 रन देकर 5 खिलाड़ी आउट कर दिए थे।
आकाश मधवाल
यह नया नाम है लेकिन गेंदबाजी कमाल की थी। मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए आकाश मधवाल ने 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाजों को तोड़ा था। उन्होंने 5 रन खर्च करते हुए 5 विकेट अपने नाम किये थे। उनके बाद जसप्रीत बुमराह का नाम है। बुमराह ने 10 रन देकर केकेआर के 5 प्लेयर्स आउट किये थे। साल 2022 के आईपीएल में उनका बेस्ट आया था।












Click it and Unblock the Notifications