जानिए कौन हैं Mallika Sagar? Auction में बिखेरेंगी जलवा, जो कभी नहीं हुआ वो होगा!
IPL 2025 Auction Mallika Sagar: आईपीएल 2025 नीलामी में अब कुछ ही दिनों का समय रह गया है। 24 और 25 नवंबर को मेगा ऑक्शन का आयोजन किया जाना है। जिसके लिए सभी टीमें अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हुई हैं। इस नीलामी के लिए 1574 पंजीकृत खिलाड़ियों में से केवल 574 को चुना गया है। यानी कि इन 574 खिलाड़ियों पर ही बोली लगाई जाएगी।
मल्लिका सागर को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
बीसीसीआई यानी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की तरफ से अभी नीलामीकर्ता की घोषणा नहीं की गई है। लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार मल्लिका सागर ये काम करती हुई नजर आ सकती हैं। इससे पहले साल 2024 आईपीएल नीलामी को मल्लिका सागर ने सफलतापूर्वक पूरा कराया था। ऐसे में इस बात की संभावनाएं अधिक है कि मेगा ऑक्शन को भी मल्लिका आयोजित करती नजर आ जाये।

कौन हैं मल्लिका सागर
मल्लिका सागर का जन्म मुंबई के एक बिजनेसमैन परिवार में हुआ था। मल्लिका सागर ने अमेरिका से कला इतिहास में स्नातक की पढ़ाई की है। उन्होंने फ़िलाडेल्फ़िया के ब्रायन मावर कॉलेज से कला इतिहास में पढ़ाई की। साल 2001 में महज़ 26 साल की उम्र में मल्लिका ने ऑक्शन कंपनी क्रिस्टीज़ में अपना करियर शुरू किया। वह आईपीएल में पहली महिला नीलामीकर्ता बनने का कारनामा कर चुकी हैं।
आर्ट की दुनिया में खूब कमाया है नाम
मल्लिका सागर आर्ट की दुनिया की एक जानी-मानी हस्ती हैं और वह कई आर्ट ऑक्शन कंडक्ट कर चुकी हैं। मल्लिका के पास कला, नीलामी और व्यापार के क्षेत्र में एक गहरी समझ और अनुभव है। सबसे पहले साल 2023 में मल्लिका सागर को महिला प्रीमियर लीग (WPL) की नीलामी की मेज़बानी करने का अवसर मिला, जहां उन्होंने अपनी काबिलियत का परिचय देते हुए सभी को हैरान कर दिया।
जो कभी नहीं हुआ वो होगा!
इस बार ऑक्शन में केएल राहुल, श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत जैसे बड़े भारतीय खिलाड़ी हिस्सा लेने वाले हैं। ऐसे में इस ऑक्शन के दौरान वो हो सकता है जो कभी नहीं हुआ। दरअसल, आईपीएल के इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी इस ऑक्शन में कोई भारतीय बन सकता है।












Click it and Unblock the Notifications