'14 साल का लड़का मुझे पागल बना रहा है', बल्ले को लेकर LSG के बैटर ने वैभव सूर्यवंशी को जमकर किया परेशान; Video

राजस्थान रॉयल्स की नई खोज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) IPL 2025 में सिर्फ बल्ले से ही नहीं, अपनी मासूमियत और मैदान की मस्ती से भी दिल जीत रहे हैं। 19 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ डेब्यू करते ही उन्होंने जो आतिशबाजी की, उसके बाद तो सोशल मीडिया पर मानो तूफान आ गया।

मैच के बाद सवाई मानसिंह स्टेडियम में कुछ ऐसा हुआ जिसने फैंस को हंसने पर मजबूर कर दिया! लखनऊ के बल्लेबाज अर्शीन कुलकर्णी (Arshin Kulkarni) ने मजाकिया अंदाज में वैभव से कहा- '14 साल का लड़का हमको पागल बना रहा है! और यहीं से शुरू हुआ बल्ले को लेकर खींचतान का फुलऑन एंटरटेनमेंट सीन!

Arshin Kulkarni Vaibhav Suryavanshi

'भाई, तू जो बल्ला चला रहा है, वो दे दे!'
वीडियो में अर्शीन को वैभव से बैट मांगते देखा जा सकता है। इस पर वैभव से कहा कि, आपको एक्स्ट्रा साइज बैट चाहिए, ये बैट आपको नहीं जमेगा, आप ये बैट कहां ले जा रहे हो? मुझे प्रैक्टिस के लिए दे दो। इस पर अर्शीन ने कहा कि '14 साल का लड़का हमको पागल बना रहा है।

फिर वैभव ने भी बच्चों वाली मासूमियत से कहा कि- पागल नहीं बना रहा हूं ये मेरा अच्छा बैट है। पुराना मैच बैट है। इसको रिपेयर किया गया है। और फिर दोनों एक दूसरे के गले में हाथ डालकर हंसते हुए वापस लौट जाते हैं और बस ये क्लिप बन गई IPL का नया वायरल मोमेंट!

बल्ले से भी बवाल, बयान से भी कमाल
वैभव सूर्यवंशी ने अपने पहले ही मैच में दिखा दिया कि उम्र सिर्फ नंबर है। पहली ही गेंद पर शार्दुल ठाकुर को छक्का, फिर 20 गेंदों पर 34 रन- और साथ ही यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) के साथ 85 रन की साझेदारी। भले ही राजस्थान 2 रन से मैच हार गया, लेकिन वैभव के लिए ये रात किसी जीत से कम नहीं थी।

रियान पराग का बयान भी चर्चा में
मैच के बाद रियान पराग (Riyan Parag) ने भी माना कि जीत उनके हाथ में थी, लेकिन शायद उन्होंने 19वें ओवर में मैच को फिनिश न करके गलती की। IPL में कुछ पल रन बनाते हैं, कुछ रिश्ते बनाते हैं- और कुछ पल बस मुस्कुराने की वजह दे जाते हैं। वैभव और अर्शीन की ये मस्ती उसी तरह का पल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+