IPL 2024: 20 साल की उम्र में बने करोड़पति, जानिए कौन हैं समीर रिजवी, धोनी की CSK में किया डेब्यू

IPL 2024, Sameer Rizvi: रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में नए खिलाड़ी को डेब्यू करने का मौका मिला है। 20 साल की उम्र वाले समीर रिजवी को चेन्नई सुपर किंग्स ने आरसीबी के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में जगह दी है। समीर रिजवी को इस साल में मिनी ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने भारी भरकम रकम देकर खरीदा था।

आरसीबी ने बनाए 173 रन

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने आरसीबी के खिलाफ अपनी मजबूत प्लेइंग इलेवन को उतारने का काम किया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 173 रन बनाए। आरसीबी के लिए दिनेश कार्तिक और अनुज रावत ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की। इन दोनों ही खिलाड़ियों की बदौलत आरसीबी की टीम 173 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही। अनुज रावत ने 25 गेंद में 48 रन बनाए तो वहीं दिनेश कार्तिक ने 26 गेंद में 38 रन जड़े।

Sameer Rizvi 1

जानिए कौन हैं समीर रिजवी

आईपीएल मिनी ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने समीर रिजवी को 8 करोड़ 40 लाख रुपये में खरीदा था। मेरठ के रहने वाले समीर रिजवी गेंद और बल्ले दोनों से ही टीम के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच समीर रिजवी के लिए काफी देर तक बिडिंग देखने को मिली थी। समीर रिजवी ने उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के घरेलू टी-20 फॉर्मेट में अपने प्रदर्शन से सभी को हैरान करने का काम किया था।

जबरदस्त रहा है करियर

कानपुर सुपरस्टार टीम की तरफ से खेलते हुए उन्होंने गोरखपुर लायंस के लिए महज 49 गेंद में 104 रनों की तेज पारी खेली थी। समीर रिजवी ने जब यह कारनामा किया तो उनका नाम फैंस के बीच पॉपुलर हो गया। टी-20 में समीर रिजवी का रिकॉर्ड देखें तो उन्होंने अब तक 11 मैचो में 49.16 के औसत से 295 रन बनाए हैं। इस दौरान समीर रिजवी का स्ट्राइक रेट 135 का रहा है। T20 फॉर्मेट में समीर रिजवी के बल्ले से अब तक दो अर्धशतकीय पारियां भी निकली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+