IPL इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टीम कौन सी है? 1500 से अधिक छक्के जड़ने का है रिकॉर्ड

IPL 2024, most sixes: आईपीएल 2024 का धमाकेदार आगाज होने में अब महज कुछ दिनों का ही समय रह गया है। आईपीएल के हर सीजन चौके-छक्कों की बारिश देखने को मिलती है। इस सीजन भी आईपीएल में रनों की बरसात देखने को मिलने वाली है। दुनिया भर की टीमों से कई ताबड़तोड़ बल्लेबाज आईपीएल में हर साल हिस्सा लेते हैं।

किस टीम ने लगाए हैं सबसे अधिक छक्के

लेकिन क्या आप जानते हैं कि आईपीएल में अब तक सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड किस टीम के नाम है। आखिर कौन सी टीम है जिसने आईपीएल में सबसे अधिक छक्के लगाने का कारनामा किया है। आईपीएल की दो सबसे सफल टीमों में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की गिनती होती है। ऐसे में छक्का लगाने के मामले में भी मुंबई इंडियंस की टीम ही आगे है।

IPL 2024 1

मुंबई इंडियंस ने जड़े 1548 छक्के

मुंबई इंडियंस की टीम ने सबसे अधिक 1548 छक्के लगाने का काम किया है। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई ने पांच बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने में भी कामयाब रही है। मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन दमदार रहा है। यही वजह है कि टीम के नाम यह खास रिकॉर्ड दर्ज है।

लिस्ट में दूसरे नंबर पर आरसीबी

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आरसीबी यानी कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम है। आरसीबी ने अब तक आईपीएल में कुल 1484 छक्के लगाए हैं। हालांकि, आरसीबी की टीम को एक बार भी आईपीएल ट्रॉफी नसीब नहीं हुई है। इस सीजन आरसीबी की टीम आईपीएल खिताब को अपने नाम करना चाहेगी।

जानिए बाकी टीमों का हाल

वहीं महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने अब तक 1401 छक्के लगाने का कारनामा किया है। वही प्रीति जिंटा की पंजाब किंग्स के नाम 1393 छक्के हैं। बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की टीम केकेआर इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है। केकेआर ने कुल 1351 छक्के जड़े हैं। जबकि दिल्ली कैपिटल्स के नाम 1213 छक्के हैं। संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स के नाम अब तक 1123 छक्के हैं। वही टूर्नामेंट में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से कुल 860 छक्के लगाए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+