Virat Kohli ने IPL में रचा इतिहास, वाइफ अनुष्का शर्मा ने भी बजाई ताली, फिर हुआ कुछ ऐसा कि टूटा दिल
IPL 2024 Virat Kohli : चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ करो या मरो मुकाबले में रॉयल चैलेंज बेंगलुरु ने अपना दमखम दिखाया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 218 रन बनाए। इस मुकाबले को जीतने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स को 219 रनों की जरूरत थी। हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अगर 200 या उससे अधिक रन बना लेती है तो फिर वह मुकाबला हारने के बावजूद भी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लेगी।
कोहली ने फिर किया कमाल
जैसा की उम्मीद थी इस मुकाबले में विराट कोहली का बल्ला एक बार फिर से हल्ला बोला। इस सीजन में लगातार दमदार बल्लेबाजी करने वाले विराट कोहली हर मुकाबले में कुछ ना कुछ रिकॉर्ड अपने नाम कर रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भी विराट कोहली ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। विराट कोहली इस मुकाबले में विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए नजर आए। उन्होंने तीसरे ओवर में तुषार देशपांडे को निशाने पर लिया। उनकी पहली और तीसरी गेंद पर फाइन लेग और डीप कवर में दो कमाल के छक्के जड़ दिए।

कोहली ने रचा इतिहास
इस मुकाबले के दौरान विराट कोहली ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में अपने 3000 रन भी पूरे कर लिए। वह ऐसा करने वाले आईपीएल के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। विराट कोहली के अलावा रोहित शर्मा ने एक ही ग्राउंड पर जमकर रन बनाने का कारनामा किया है। रोहित शर्मा ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 2295 रन बनाए हैं।
वाइफ अनुष्का शर्मा का टूटा दिल
विराट कोहली ने रिकॉर्ड जरूर बनाया लेकिन वह अपना अर्धशतक बनाने से चूक गए। बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच इस मुकाबले को देखने के लिए विराट कोहली की वाइफ अनुष्का शर्मा भी स्टेडियम में मौजूद थीं। विराट कोहली द्वारा लगाए गए शॉट पर अनुष्का शर्मा जमकर तालियां बजा रही थी। वहीं जब वह आउट हुए तो अनुष्का शर्मा का दिल टूट गया।
विराट कोहली ने 29 गेंद पर 47 रनों की पारी खेली और आउट होने से एक गेंद पहले कोहली ने मिचेल सेंटनर की गेंद पर जोरदार छक्का लगाया था। लेकिन अगली ही गेंद पर वह एक और सिक्स लगाने की कोशिश में डेरिल मिचेल को कैच थमा बैठे।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, रजत पाटीदार, कैमरन ग्रीन, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), कर्ण शर्मा, यश दयाल, लॉकी फर्ग्यूसन, मोहम्मद सिराज।
चेन्नई सुपर किंग्स : रचिन रवींद्र, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेरिल मिचेल, अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), मिचेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे, सिमरजीत सिंह, महीश तीक्षणा।












Click it and Unblock the Notifications