RCB vs KKR: आउट होने के बाद अंपायर पर भड़के कोहली, बल्ला पटका, ग्लव्स फेंके और....देखें वीडियो

KKR vs RCB: विराट कोहली इस सीजन आईपीएल में काफी धाकड़ फॉर्म में चल रहे हैं। केकेआर के खिलाफ ईडन गार्डंस में कोहली का बल्ला खामोश रहा। वह सस्ते में आउट होकर चलते बने लेकिन मैदान पर ड्रामा देखने को मिला। कोहली के आउट होने के बाद हंगामा हुआ।

हर्षित राणा की गेंद पर कोहली आउट हो गए। राणा ने खुद ही अपनी गेंद पर कोहली का कैच पकड़ा। यह एक फुल टॉस गेंद थी और कोहली इसे हवा में मार बैठे और अम्पायर ने उनको आउट दिया। कोहली के अनुसार यह कमर की ऊंचाई वाली गेंद थी, इस वजह से नो बॉल होनी चाहिए थी।

virat kohli

मामला थर्ड अम्पायर के पास गया और वहां से आउट दिया गया। रिप्ले में सामने आया कि कोहली अपनी बैटिंग पोजीशन से थोड़ा आगे आए। इसके बाद बॉल ट्रेकिंग से गेंद को सही पाया गया और गेंदबाज के पक्ष में निर्णय आया। यहाँ से कोहली भड़क गए।

कोहली अम्पायर के पास गए और उनको काफी सुनाया। इसके बाद मैदान से बाहर जाते समय भी वह पीछे मुड़कर देखते हुए भी अम्पायर को बुरा-भला कहते हुए गए। पवेलियन की तरफ जाते हुए वह जमीन पर बल्ला मारते हैं और बाद में ग्लव्स भी उठाकर फेंक देते हैं। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

कोहली का मूड काफी खराब रहा और वह गुस्से में लगातार कुछ न कुछ बोलते हुए चले गए, थर्ड अम्पायर के अनुसार कोहली क्रीज से बाहर थे, इस वजह से आउट दिया गया। इस सीजन कोहली को इतने गुस्से में पहले नहीं देखा गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+