Mumbai Indians को मिली बड़ी खुशखबरी, धांसू खिलाड़ी फिट, क्या अब बदलेगी किस्मत?

IPL 2024 Suryakumar Yadav: मुंबई इंडियंस को आईपीएल में अपना अगला मुकाबला रविवार यानी 7 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलना है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस की टीम अपने घर पर यह मुकाबला खेलने वाली है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस की कोशिश दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इस सीजन की पहली जीत दर्ज करने की होगी। मुंबई इंडियंस ने अब तक तीन मुकाबले खेले हैं और तीनों में ही उसे हार का सामना करना पड़ा है।

सूर्यकुमार यादव हुए फिट

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस को एक बड़ी खुशखबरी मिली है। मुंबई इंडियंस के मैच विनर खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव पूरी तरह से फिट हो चुके हैं। सूर्यकुमार यादव को एनसीए की तरफ से फिट डिक्लेयर कर दिया गया है। सूर्यकुमार यादव रविवार 7 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।

IPL 2024 1

सूर्यकुमार के आने से मजूत होगी टीम

सूर्यकुमार यादव के आने से मुंबई इंडियंस की टीम बेहद मजबूत दिखाई पड़ती है। सूर्यकुमार यादव ने पिछले कई सीजनों से मुंबई के लिए कई मैच विनिंग परफॉर्मेंस दिया है। सूर्य कुमार यादव की गैर मौजूद में नमन धीर ने मुंबई के लिए नंबर तीन पर बल्लेबाजी की है। लेकिन इस सीजन अब तक वह फ्लॉप ही रहे हैं। ऐसे में सूर्यकुमार यादव की वापसी से टीम को जीत की उम्मीद होगी।

लगातार तीन मैचों में मिली हार

मुंबई इंडियंस ने अपना पहला मुकाबला गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेला था। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुंबई इंडियंस की टीम इस मैच को गंवा बैठी थी। इसके बाद दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम को सनराइजर्स हैदराबाद से हार का सामना करना पड़ा था। सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर मुंबई इंडियंस के खिलाफ बना कर इतिहास रच दिया। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार झेलने के बाद मुंबई इंडियंस को राजस्थान रॉयल्स से हार का सामना करना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+