IPL 2024: ट्रेविस हेड को पछाड़ अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, खुशी से झूम उठीं काव्या मारन
IPL 2024 SRH vs MI Travis Head: ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ट्रेविस हेड को सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से आईपीएल 2024 में खेलने का मौका मिला। मुंबई इंडियंस के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने ट्रेविस हेड को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया। प्लेइंग इलेवन में शामिल होते ही ट्रेविस हेड ने बल्ले से चौके-छक्कों की झड़ी लगा दी।
ट्रेविस हेड ने किया कमाल
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हैदराबाद की तरफ से मयंक अग्रवाल और ट्रेविस हेड बल्लेबाजी करने के लिए उतरे। दोनों ही खिलाड़ियों ने टीम को ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई। मयंक अग्रवाल हालांकि आउट होकर पवेलियन लौट गए। लेकिन एक छोर से ट्रेविस हेड धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी करते रहे।

18 गेंदों में जड़ा अर्धशतक
ट्रेविस हेड ने महज 18 गेंद में अपना अर्थशतक पूरा किया। सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से आईपीएल में यह सबसे तेज अर्धशतक रहा। इससे पहले हैदराबाद की तरफ से 20 गेंद में अर्धशतक लगाने का कारनामा किया जा चुका है। लेकिन ट्रेविस हेड के बाद अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 16 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। अभिषेक और हेड की पारी को देखकर काव्या मारन भी बेहद खुश नजर आईं।
24 गेंदों में बनाए 62 रन
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने पावरप्ले में ही यानी कि 6 ओवर में ही 81 रन बना लिए थे। आईपीएल इतिहास में यह सनराइजर्स हैदराबाद का हाईएस्ट पावर प्ले स्कोर रहा। हैदराबाद की टीम ने 7वें ओवर में ही 100 का आंकड़ा भी पार कर लिया। मुंबई इंडियंस के खिलाफ हैदराबाद की टीम इस मुकाबले में काफी आगे दिखाई पड़ रही है। ट्रेविस हेड 24 गेंद में 62 रन बनाकर आउट हुए।












Click it and Unblock the Notifications