IPL 2024: चौके-छक्कों की बारिश, हैदराबाद ने रचा इतिहास, टूट गया 11 साल पुराना सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL 2024 SRH vs MI highest team total: मुंबई इंडियंस की टीम के गेंदबाजों के लिए आईपीएल 2024 का दूसरा मुकाबला किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। आईपीएल इतिहास में एक पारी में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड अब सनराइजर्स हैदराबाद के नाम दर्ज हो गया है। सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ रिकॉर्ड 277 रन जड़ने का काम किया।
बल्लेबाजों ने मचाई तबाही
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में ट्रेविस हेड को प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका मिला। हैदराबाद की तरफ से डेब्यू करते हुए ट्रेविस हेड ने 18 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। इसके बाद अभिषेक शर्मा में भी सिर्फ 16 गेंदों में अर्धशतक जड़कर हैदराबाद को एक विशाल स्कोर की तरफ अग्रसर कर दिया। 20 ओवर में हैदराबाद की टीम ने तीन विकेट खोकर 277 रन बनाए।

टूट गया 11 साल पुराना रिकॉर्ड
पुणे वॉरियर्स के खिलाफ चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 11 साल पहले यानी साल 2013 में हाईएस्ट टोटल बनाया था। 2013 में बेंगलुरु ने पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 263 रन बनाए थे। इस पारी के दौरान आरसीबी ने कुल 21 छक्के लगाए थे। वहीं मुंबई के खिलाफ सनराइजर्स के बल्लेबाजों ने अपनी पारी में कुल 18 छक्के लगाए। यानी छक्कों के लिहाज से आरसीबी की टीम अभी भी आगे है।
आईपीएल में सबसे बड़ा टीम स्कोर
277/3 - सनराइजर्स हैदराबाद vs मुंबई इंडियंस, हैदराबाद, 2024
263/5 - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs पुणे वॉरियर्स, बेंगलुरु, 2013
257/5 - लखनऊ सुपरजाएंट्स vs पंजाब किंग्स, मोहाली, 2023
248/3 - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs गुजरात लायंस, बेंगलुरु, 2016
246/5 - चेन्नई सुपर किंग्स vs राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई, 2010
दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है
सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रैविस हेड, मयंक अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन (डब्ल्यू), अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, पैट कमिंस (सी), भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, जयदेव उनादकट।
मुंबई इंडियंस: ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, गेराल्ड कोएत्ज़ी, शम्स मुलानी, पीयूष चावला, जसप्रित बुमरा, क्वेना मफाका।












Click it and Unblock the Notifications