IPL 2024: रोहित के आउट होते ही उतर गया वाइफ रितिका का चेहरा, खुशी से झूम उठीं काव्या मारन

IPL 2024 SRH vs MI Rohit sharma: 27 मार्च यानी कि बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। हैदराबाद ने 11 साल पुराना रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु के 263 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 277 रन बनाने का काम किया। मुंबई के सामने जीत के लिए 278 रनों का लक्ष्य है।

मुंबई की ठोस शुरुआत

278 रनों का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस को दोनों सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और ईशान किशन ने टीम को जबरदस्त शुरुआत दिलाई। ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए दोनों ही खिलाड़ियों ने तीन ही ओवर में टीम के स्कोर को 50 के पार पहुंचा दिया। ईशान किशन ने इस दौरान 4 छक्के जड़ने में कामयाबी हासिल की।

IPL 2024 1

रोहित शर्मा के आउट होने पर रितिका उदास

रोहित शर्मा ने 12 गेंदों में एक चौके और तीन छक्कों की मदद से 26 रन बनाए। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पेट कमिंस ने रोहित शर्मा को अभिषेक शर्मा के हाथों कैच आउट कराया। रोहित शर्मा के आउट होने के साथ ही स्टैंड में बैठी रितिका सजदेह का चेहरा उदास हो गया। रोहित के आउट होने पर वह मायूस नजर आईं।

काव्या मारन ने मनाया जश्न

दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद की ओनर काव्या मारन ने रोहित के विकेट का जमकर जश्न मनाया। रोहित शर्मा के अलावा ईशान किशन भी 13 गेंदों में दो चौकों और चार छक्कों की मदद से 34 रन बनाने का काम किया। जयदेव उनदाकट ने नमन धीर को पवेलिन भेजा। नमन 14 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हुए। वहीं हैदराबाद के लिए ट्रेविस हेड ने ट्रेविस हेड ने 62, अभिषेक शर्मा ने 63, एडेन मारक्रम ने 42 और हेनरिक क्लासेन ने 80 रन बनाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+