IPL 2024: 'हार्दिक को कप्तानी से हटाओ, वर्ना मुंबई एक भी मैच नहीं जीत पाएगी', पंड्या पर फूटा फैंस का गुस्सा
IPL 2024 SRH vs MI Hardik Pandya: मुंबई इंडियंस के नए कप्तान हार्दिक पंड्या अपने फैसलों की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ भी हार्दिक पंड्या ने मैदान पर कई ऐसे फैसले लिए जिसे देखकर फैंस हैरान रह गए थे। हार्दिक पंड्या ने एक बार फिर से वही गलती दोहराने का काम किया है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार्दिक पंड्या ने कुछ ऐसा किया जिसे देखकर फैंस आग बबूला हो गए।
हैदराबाद की जबरदस्त शुरुआत
टॉस जीतकर हार्दिक पंड्या ने गेंदबाजी करने का फैसला किया। सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से ट्रेविस हेड को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया। ट्रेविस हेड ने आईपीएल 2024 के अपने पहले मुकाबले में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए सभी का दिल जीत लिया। हेड ने महज 18 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया। जिसकी बदौलत हैदराबाद की टीम पावरप्ले यानी कि 6 ओवर में ही एक विकेट खोकर 21 रन बना लिए।

पंड्या के फैसले पर उठा सवाल
मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों के खिलाफ ट्रेविस हेड ने पहले ओवर से ही आक्रामक रूप अपनाया। मुंबई इंडियंस के कप्तान पंड्या ने सबसे सफल गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को चौथा ओवर दिया। इससे पहले तीन ओवर में हैदराबाद की टीम 40 रन बना चुकी थी। हेड मैदान पर सेट हो चुके थे। जब बुमराह आए तब तक हैदराबाद मैच में आगे निकल चुकी थी। हार्दिक पंड्या के फैसले को लेकर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं।
पंड्या हो रहे बुरी तरह ट्रोल
सोशल मीडिया पर मुंबई इंडियंस के फैंस लगातार हार्दिक पंड्या को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि अगर मुंबई इंडियंस को बचाना है तो हार्दिक पंड्या को कप्तानी से हटाना होगा। हार्दिक पंड्या कप्तान रहते हैं तो मुंबई इंडियंस की टीम इस सीजन एक भी मैच नहीं जीत पाएगी। वहीं कुछ यूजर्स अपने पुराने कप्तान रोहित शर्मा को वापस कप्तानी देने की मांग कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications