IPL 2024: कौन थी वो मिस्ट्री गर्ल? जिसकी खूबसूरती पर फिदा हो गए थे श्रेयस अय़्यर, ढूंढने पर भी नहीं मिली
Shreyas Iyer on Kapil Sharma show: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स को इस सीजन अपनी पहली हार का सामना करना पड़ा है। सोमवार यानी 8 अप्रैल को चेन्नई के होम ग्राउंड एम चिदंबरम स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम जीत दर्ज करने में नाकाम रही। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2024 की शुरुआत धमाकेदार तरीके से किया था।
चेन्नई को मिली शानदार जीत
कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने शुरुआती तीनों ही मुकाबले को जीतने में सफलता हासिल की थी। लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चेपॉक के मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम जीत के सिलसिले को बरकरार नहीं रख पाई। चेन्नई के खिलाफ कोलकाता के बल्लेबाज बुरी तरह से फ्लॉप रहे। यही वजह रही कि 20 ओवर में टीम महज 137 रन ही बना सकी। जिसे चेन्नई सुपर किंग्स ने आसानी से हासिल कर लिया।

अय्यर ने किया बड़ा खुलासा
कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर हाल ही में द ग्रेट इंडियन कपिल शो पर गए थे। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के साथ श्रेयस अय्यर ने कपिल शर्मा शो को बतौर मेहमान ज्वॉइन किया था। इस शो में श्रेयस अय्यर ने एक बड़ा खुलासा किया। उन्होंने एक ऐसी लड़की के बारे में बताया जिसे वह काफी दिनों तक ढूंढते रहे लेकिन वह उन्हें नहीं मिली।
कौन थी वो मिस्ट्री गर्ल?
कपिल शर्मा शो में श्रेयस ने बताया कि उन्होंने एक लड़की का पता लगाने के लिए पूरे सोशल मीडिया को खंगाल डाला था। दरअसल यह बात काफी पुरानी है तब श्रेयस अय्यर आईपीएल में अपना पहला सीजन दिल्ली की तरफ से खेल रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक लड़की को मैच के दौरान स्टेडियम में बैठा देखा था। जो काफी खूबसूरत थी और उनके लिए लगातार चीयर कर रही थी।
खूब की थी ढूढ़ने की कोशिश
अय्यर के मुताबिक जब मैच खत्म हुआ तो उन्होंने उस लड़की को सोशल मीडिया पर काफी ढूंढा। श्रेयस को लगा कि उस लड़की ने उनके लिए सोशल मीडिया पर कोई मैसेज छोड़ होगा। अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट को उन्होंने खंगाल डाला। लेकिन उन्हें उस लड़की का कोई भी मैसेज नहीं मिला। कपिल शर्मा के शो पर रोहित शर्मा के सामने अय्यर ने जब यह इस राज से पर्दा उठाया तो वहां मौजूद ऑडियंस भी जोर-जोर से हंसने लगी।












Click it and Unblock the Notifications