IPL 2024: शिवम दुबे या हार्दिक पंड्या किसे मिलेगी टी-20 वर्ल्ड कप में जगह? दिग्गज ने इस खिलाड़ी पर लगाया दांव

IPL 2024 Shivam Dube: सोमवार यानी 8 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2024 में अपनी तीसरी जीत दर्ज की। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने होम ग्राउंड एम चिदंबरम स्टेडियम में एक तरफा अंदाज में मुकाबला जीतने का काम किया। लगातार दो मैचों में हार झेलने के बाद आखिरकार चेन्नई सुपर किंग्स जीत जीत की पटरी पर लौट आई है।

चेन्नई ने जीता मैच

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। चेन्नई के गेंदबाजों कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाजों पर शुरू से ही हावी नजर आए। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 137 रन बनाए। जिसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग ने 17.4 ओवर में तीन विकेट खोकर इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया।

IPL 2024 1

शिवम दुबे ने जीता दिल

चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर खिलाड़ी शिवम दुबे इस सीजन एक अलग ही लय में दिखाई दे रहे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ भी शिवम दुबे ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की। शिवम दुबे ने महज 18 गेंद में तीन छक्के और एक चौके की मदद से 28 रन जड़े। वहीं इस सीजन आईपीएल की बात करें तो शिवम दुबे अब तक खेले गए पांच मुकाबले में 147 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 183 रन बना चुके हैं।

क्या टी-20 वर्ल्ड कप में मिलेगी जगह

शिवम दुबे की बल्लेबाजी से दिग्गज भी खासा प्रभावित नजर आ रहे हैं। भारत को जून में टी-20 वर्ल्ड कप खेलना है। ऐसे में सवाल यह उठता है क्या शिवम दुबे को टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में जगह मिलेगी? मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या गेंद और बल्ले दोनों से ही अब तक अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे हैं। ऐसे में क्या शिवम दुबे उनका स्थान ले सकते हैं।

दिग्गजों ने बताई अपनी पसंद

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज इरफान पठान से लेकर युवराज सिंह तक ने शिवम दुबे पर अपना भरोसा जताया है। इन खिलाड़ियों का मानना है कि शिवम दुबे को टी-20 वर्ल्ड कप के लिए चुना जाना चाहिए। भारतीय चयनकर्ता की नजरे भी इस समय युवा भारतीय खिलाड़ियों पर बनी हुई है। टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम का ऐलान किए जाने से पहले खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर लगातार उनकी नज़रें बनी हुई है।

दोनों को मिल सकता है मौका

ऐसी संभावनाएं भी है कि हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे दोनों को ही टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में शामिल किया जा सकता है। आईपीएल में अभी कई मुकाबले बचे हुए हैं। मुंबई इंडियंस की टीम ने अपने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत हासिल की थी। इस मुकाबले में हार्दिक पंड्या ने बल्ले से टीम के लिए अहम रन बनाए थे। अगर आने वाले मुकाबले में हार्दिक पंड्या गेंद और बल्ले से बेहतर प्रदर्शन करते हैं तो फिर टी-20 वर्ल्ड कप में उनका स्थान पक्का हो जाएगा। दूसरी तरफ शिवम दुबे अगर इसी तरीके से इस सीजन बल्लेबाजी करते रहते हैं तो उन्हें इग्नोर करना भी चयनकर्ताओं के लिए काफी मुश्किल भरा काम होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+