छक्कों की झड़ी और....मैदान पर आते ही छा गए शिवम दुबे, धोनी के गुरुमंत्र ने बनाया CSK का सुपरस्टार

IPL 2024 Shivam Dube: चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर खिलाड़ी शिवम दुबे अपनी बल्लेबाजी की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ शिवम दुबे ने 22 गेंदों में ताबड़तोड़ अंदाज में अर्धशतक जड़ने का काम किया। दुबे की पारी की बदौलत चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 206 रन बनाने का काम किया। पिछले सीजन शिवम दुबे ने अकेले दम पर चेन्नई के लिए कई मैच विनिंग पारियां खेली थी। शिवम दुबे ने साल 2024 में भी अपना दमखम दिखना शुरू कर दिया है।

चेन्नई की जबरदस्त शुरुआत

26 मार्च यानी कि मंगलवार को चेन्नई सुपर किंग्स अपनी दूसरे मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैदान पर उतरी है। इस मुकाबले में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। चेन्नई की तरफ से ऋतुराज गायकवाड़ और रचिन रविंद्र ने टीम को ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई।

IPL 2024

रहाणे हुए फ्लॉप

हालांकि, दोनों ही अपना अर्धशतक पूरा करने से चूक गए। तीसरे नंबर पर उतरे अजिंक्य रहाणे भी कुछ खास कमाल नहीं कर सके। साईं किशोर ने रिद्धिमान साह के हाथों रहाणे को स्टंप आउट कराया। अजिंक्य रहाणे के आउट होने के बाद गुजरात के खिलाड़ियों ने इसका खूब जश्न मनाया। लेकिन उनकी यह खुशी ज्यादा देर तक नहीं रही।

दुबे ने लगाई छक्कों की झड़ी

अजिंक्य रहाणे के आउट होने के साथ ही शिवम दुबे बल्ला लेकर मैदान में उतरे। उन्होंने साईं किशोर की दो गेंद पर लगातार दो छक्के जड़कर अपने इरादे स्पष्ट कर दिए। शिवम दुबे द्वारा लगाए गए छक्के देखकर फैंस भी हैरान नजर आए। शिवम दुबे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिस पर फैंस अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। बता दें कि आईपीएल 2024 के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के खिलाफ दमदार तरीके से जीत दर्ज की थी।

धोनी ने बदला दुबे का अंदाज

शिवम दुबे को जब से चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने साथ जोड़ा है, तब से ही वह आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दिए हैं। दुबे आने वाले समय में भारतीय टीम का हिस्सा भी बन सकते हैं। इससे पहले भी उन्हें भारत की तरफ से खेलने का मौका मिला था।

हालांकि उस दौरान वह कुछ खास कमाल नहीं कर सके थे। लेकिन धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स में आने के बाद से ही उन्होंने अपने खेलने के अंदाज को बदल दिया है। शिवम दुबे की बल्लेबाजी में हुए बदलाव के पीछे महेंद्र सिंह धोनी का हाथ माना जाता है। महेंद्र सिंह धोनी ने ही शिवम दुबे के खेलने के तरीके में बदलाव लाने का काम किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+