IPL 2024: 'स्पीड स्टार Mayank Yadav' को आखिर क्या हुआ? अगले मैच से हो सकते हैं बाहर
IPL 2024 Mayank Yadav: लखनऊ सुपरजाइंट्स को अपना अगला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलना है। लखनऊ अपने होम ग्राउंड यानी कि इकाना स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शुक्रवार को मुकाबला खेलने वाली है। इस मैच से पहले लखनऊ सुपरजायंट्स को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल टीम के स्टार तेज गेंदबाज मयंक यादव को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है।
स्पीड से छोड़ी है छाप
आईपीएल 2024 में अपनी स्पीड से छाप छोड़ने वाले मयंक यादव पिछले मैच के दौरान अचानक ही मैदान से बाहर चले गए थे। लगातार 150 और 155 की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले मयंक यादव चोट के कारण मैदान से बाहर गए थे। लेकिन अब उन्हें लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। लखनऊ फ्रेंचाइजी के सीईओ कर्नल विनोद बिष्ट ने मयंक को लेकर हेल्थ अपडेट दी है।

मयंक को आखिर क्या हुआ
सीईओ के मुताबिक मयंक यादव अगले मैच से बाहर रह सकते हैं। इसका कारण उनका वर्क लोड मैनेजमेंट है। सीईओ कर्नल विनोद बिष्ट ने बताया कि मयंक यादव को पेट के निचले हिस्से में हल्का दर्द है। इस वजह से अगले 1 हफ्ते तक उनका वर्क लोड मैनेज किया जाएगा। उम्मीद है कि उन्हें जल्द ही मैदान पर वापस देखने का मौका मिलेगा।
क्रुणाल पंड्या ने कही यह बात
इससे पहले लखनऊ सुपरजाय़ंट्स के ऑलराउंडर खिलाड़ी कुणाल पंड्या ने भी मयंक यादव को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया था। कुणाल पंड्या ने कहा था कि मुझे नहीं पता कि क्या हो रहा है। मगर मैंने मयंक से थोड़ी देर बात की थी। वह ठीक दिखाई दे रहे हैं जो हमारे लिए अच्छी बात है। मैं उन्हें 2 सालों से जानता हूं। मेरी उनके साथ जीतनी भी बात हुई है उसे मैं यह समझ सकता हूं कि वह काफी परिपक्व प्लेयर हैं।
दिल्ली से होगा अगला मुकाबला
लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने पिछले मुकाबले में गुजरात के खिलाफ एक शानदार जीत दर्ज की थी। लखनऊ ने अब तक अपने प्रदर्शन से सभी को खासा प्रभावित किया है। केएल राहुल की कप्तानी में लखन के खिलाड़ियों ने आईपीएल 2024 में छाप छोड़ी है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी लखनऊ जीत के सिलसिले को बरकरार रखना चाहेगी। दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स चार हार के बाद काफी कमजोर दिखाई पड़ रही है।












Click it and Unblock the Notifications