रिंकू सिंह या यशस्वी जायसवाल IPL 2024 में कौन सबसे दमदार? इन पांच खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

IPL 2024 Rinku Singh to Yashasvi Jaiswal: आईपीएल के 17वें सीजन में भारत के युवा खिलाड़ियों के पास अपना दमखम दिखाने का बेहतरीन मौका होगा। भारतीय युवा खिलाड़ियों के लिए आईपीएल हमेशा से ही एक बेहतरीन प्लेटफार्म रहा है। जहां दमदार प्रदर्शन कर युवा खिलाड़ी भारतीय टीम में अपनी जगह बनाने में सफल रहे हैं। इस सीजन हम आपको पांच ऐसे भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं जो मैदान पर कमाल दिखा सकते हैं।

रिंकू सिंह करेंगे धमाला

शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह ने पिछले सीजन आईपीएल में कमाल का प्रदर्शन किया था। गुजरात टाइटंस के खिलाफ यश दयाल के आखिरी ओवर में लगातार पांच छक्के जड़कर उन्होंने केकेआर को एक यादगार जीत दिलाई थी। साल 2023 के आईपीएल में रिंकू के बल्ले से कुल 474 निकले थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 149 से ऊपर का रहा था। ऐसे में यह सीजन भी रिंकू सिंह के लिए बेहतरीन साबित हो सकता है।

Rinku Singh 1

यशस्वी जायसवाल का धमाका

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का नाम है। यशस्वी जायसवाल ने आईपीएल 2023 में 627 रन बनाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 164 का रहा था। यशस्वी जायसवाल मौजूदा समय में शानदार फार्म से गुजर रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उन्होंने दो दोहरे शतक जड़ने में कामयाबी हासिल की थी। राजस्थान रॉयल्स के लिए इस सीजन यशस्वी जायसवाल कमाल कर सकते हैं।

कुलदीप पर रहेगी नजरें

भारतीय टीम के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव पर भी सबकी नज़रें रहेंगी। पिछले 15 महीनों में कुलदीप यादव ने जबरदस्त वापसी की है। भारत के लिए वनडे वर्ल्ड कप में भी कुलदीप यादव का प्रदर्शन कमाल कर रहा था। कुलदीप यादव आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा हैं। ऐसे में वह टीम के लिए मैच विनर गेंदबाज साबित हो सकते हैं।

शिवम दुबे का बदला अंदाज

पिछले साल ऑलराउंडर खिलाड़ी शिवम दुबे ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कई बेहतरीन पारियां खेली थी। साल 2023 में 158 की स्ट्राइक रेट के साथ चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शिवम दुबे के बल्ले से 418 रन निकले थे। शिवम दुबे इस सीजन भी चेन्नई के लिए कमाल का प्रदर्शन कर सकते हैं।

ध्रुव जुरेल करेंगे रनों की बरसात

युवा भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल पर भी सबकी नज़रें बनी रहेगी। जुरेल आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा हैं। अंत के ओवर में ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करने वाले ध्रुव जुरेल ने पिछले सीजन 172 के खतरनाक स्ट्राइक रेट के साथ 152 रन बनाए थे। स्पिन के खिलाफ ध्रुव चौके-छक्कों की बारिश करते रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+