IPL 2024: RCB ने जिसे निकाल फेंका, खूंखार हुआ वह खिलाड़ी, 19 रन देकर झटके 7 विकेट

IPL 2024 RCB Wanindu Hasaranga: आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम ने गेंदबाजों पर खुलकर दांव खेला है। वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अलज़ारी जोसेफ को रॉयल चैलेंज बेंगलुरु ने 11 करोड़ 75 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा। वहीं यश दयाल को खरीदने के लिए आरसीबी की टीम ने 5 करोड रुपये तक खर्च कर दिए। आरसीबी की टीम में पिछले सीजन तक खेलने वाले वानिन्दु हसरंगा हैदराबाद की टीम में चले गए हैं।

वानिन्दु हसरंगा को हैदराबाद ने खरीदा: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने वानिन्दु हसरंगा को उनके बेस प्राइस डेढ़ करोड़ रुपये में खरीदा है। वानिन्दु हसरंगा पिछले कुछ सीजन से आरसीबी के लिए खेलते आ रहे थे। लेकिन आईपीएल 2024 से पहले आरसीबी की टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया। हसरंगा पिछले कुछ समय से चोट के कारण भी मैदान से दूर रहे हैं। चोट की वजह से वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भी वह हिस्सा नहीं ले सके थे।

IPL 2024 1

19 रन देकर झटके 7 विकेट: मौजूदा समय में जिम्बाब्वे की टीम श्रीलंका के दौरे पर आई हुई है। दोनों ही देश के बीच तीन मैचो का वनडे सीरीज खेला गया। जिसे श्रीलंका की टीम ने अपने नाम किया। वनडे के बाद अब इन दोनों ही देश के बीच तीन मैचो की टी-20 सीरीज खेला जाना है।

हसरंगा का कमाल: जिम्बाब्वे के खिलाफ आखिरी वनडे मुकाबले में श्रीलंका के स्पिन गेंदबाज वानिन्दु हसरंगा ने शानदार प्रदर्शन किया। वानिन्दु हसरंगा ने अपने स्पेल में 19 रन देकर सात विकेट झटके। अपनी दमदार गेंदबाजी की बदौलत श्रीलंका की टीम ने जिम्बाब्वे को 96 के स्कोर पर ऑल आउट कर दिया। टॉस जीतकर जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। बारिश के कारण 27 ओवर्स में जिंबॉब्वे की टीम में 96 रन बना सकी। जिसे श्रीलंका ने आसानी से 16.4 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।

वानिन्दु हसरंगा के इस परफॉर्मेंस को देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस आरसीबी को ट्रोल कर रहे हैं। आरसीबी ने वानिन्दु हसरंगा को रिलीज किया था। वहीं अब वानिन्दु हसरंगा गेंद से कहर भरपा रहे हैं। ऐसे में आरसीबी का यह फैसला गलत साबित हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+