Virender Sehwag की भतीजी संग Virat Kohli की तस्वीर वायरल, खूबसूरती पर अटकी फैंस की निगाहें

IPL 2024 RCB vs PBKS Virender Sehwag: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले को आरसीबी ने अपने नाम किया। दिनेश कार्तिक की जबरदस्त बल्लेबाजी की बदौलत आरसीबी की टीम को जीत नसीब हुई। पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ गंवाने के बाद आखिरकार आरसीबी ने अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है।

आरसीबी में हैं मयंक डागर

हिमाचल प्रदेश के क्रिकेटर मयंक डागर को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस सीजन अपने साथ जोड़ा है। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले मयंक डागर को आरसीबी की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद से एक करोड़ 80 लाख में ट्रेड किया था। मयंक डागर आने वाले मुकाबलों में आरसीबी के लिए मैच विनर साबित हो सकते हैं।

IPL 2024 1

मयंक के मामा हैं सहवाग

मयंक डागर पूर्व भारतीय क्रिकेटर वरेंद्र सहवाग के रिलेटिव हैं। मयंक की मां और सहवाग कजिन हैं। मयंक सहवाग को अपना आइडियल मानते हैं और उनसे क्रिकेट की टिप्स लेते रहते हैं। खासतौर पर सहवाग से बल्लेबाजी में मयंक काफी कुछ सीखने का काम करते हैं। मयंक की बहन भी आरसीबी और पंजाब का मुकाबला देखने के लिए पहुंची थी।

कोहली के साथ तस्वीर वायरल

मयंक नगर की बहन ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली के साथ आरसीबी और पंजाब मैच के बाद एक फोटो खिंचाई। डागर की बहन के साथ विराट कोहली की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिस पर फैंस भी लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

मयंक डागर को पहले विकेट का इंतजार

इससे पहले जब मयंक डागर जब सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा थे तो उन्होंने भी विराट कोहली के साथ एक तस्वीर खिंचाई थी। बता दें कि मयंक डागर की बहन अपने भाई को सपोर्ट करने के लिए मैच देखने स्टेडियम में आई थी। मैच खत्म होने के बाद उन्होंने विराट कोहली के साथ तस्वीर खिंचाई। मयंक डागर इस सीजन अब तक आरसीबी की तरफ से दो मुकाबले खेल चुके हैं। लेकिन उन्हें अभी भी अपने पहले विकेट का इंतजार है। शुरुआती दोनों ही मुकाबले में मयंक डागर विकेट चटकाने में नाकाम रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+