IPL 2024 RCB vs PBKS: आरसीबी ने पंजाब को 4 विकेट से दी पटखनी

IPL 2024 RCB vs PBKS: आईपीएल का छठा मुकाबला आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में इस मैच में दोनों टीमें बेहतरीन रहीं लेकिन आरसीबी ने इस मुकाबले में बाजी मार ली। आरसीबी ने इस सीजन अपनी पहली जीत दर्ज कर ली।

पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 176 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में खेलते हुए आरसीबी ने 4 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया, कोहली का बल्ला जमकर चला और उन्होंने इस मैच में 77 रनों की पारी खेली।

rcb and punjab

मैच के लाइव अपडेट्स यहाँ जानिये, पेज को रिफ्रेश करते रहें

LIVE Feed
Mar 25, 2024, 11:15 PM IST

आरसीबी की जीत

कार्तिक का शानदार चौका और आरसीबी ने 4 विकेट से मैच जीता, कार्तिक ने नाबाद 28 और लोमरोड़ ने नाबाद 17 रन बनाए, पंजाब की इस सीजन पहली हार
Mar 25, 2024, 11:12 PM IST

पहली ही गेंद पर कार्तिक ने छक्का जमा दिया अर्शदीप की गेंद पर, अब चाहिए 5 गेंद में 4 रन
Mar 25, 2024, 11:11 PM IST

मैच काफी रोमांचक होता हुआ, अंतिम ओवर में आरसीबी को जीतने के लिए 10 रनों की दरकार
Mar 25, 2024, 11:04 PM IST

2 ओवर का खेल बचा हुआ है, आरसीबी को चाहिए 23 रन, कार्तिक और महिपाल लोमरोड़ क्रीज पर
Mar 25, 2024, 10:56 PM IST

यश दयाल की जगह महिपाल लोमरोड़ इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आए हैं
Mar 25, 2024, 10:55 PM IST

एक और विकेट

सैम करन ने अनुज रावत को 11 के स्कोर पर आउट कर आरसीबी को दिया छठा झटका, स्कोर 130/6
Mar 25, 2024, 10:49 PM IST

कोहली आउट

इस बीच हर्षल पटेल ने कोहली को 77 के निजी स्कोर पर चलता किया, पॉइंट बाउंड्री पर बरार ने कैच पकड़ा, आरसीबी को तगड़ा झटका
Mar 25, 2024, 10:47 PM IST

हर्षल पटेल को दो चौके जड़कर कोहली ने स्कोर आगे बढ़ाया, आरसीबी का स्कोर 4 विकेट पर 128 रन
Mar 25, 2024, 10:41 PM IST

फिफ्टी जड़ने के साथ ही कोहली टी20 में 100वीं बार 50 या इससे ज्यादा स्कोर करने वाले पहले भारतीय बन गए, ओवरऑल टैली में गेल और वॉर्नर उनसे आगे, आरसीबी का स्कोर 116/4
Mar 25, 2024, 10:31 PM IST

विकेट टाइम

इस बीच आरसीबी को चौथा झटका लगता हुआ, बरार ने मैक्सवेल को 3 रन के निजी स्कोर पर बोल्ड कर वापस भेज दिया
Mar 25, 2024, 10:28 PM IST

कोहली आज नहीं रुक रहे हैं, लगातार शॉट जमा रहे हैं, आरसीबी ने 100 का आंकड़ा पार कर लिया
Mar 25, 2024, 10:25 PM IST

कोहली की फिफ्टी

रजत पाटीदार को हरप्रीत बरार ने 18 रन पर वापस भेज दिया, उधर कोहली ने अपनी फिफ्टी पूरी कर ली, स्कोर 95/3
Mar 25, 2024, 10:11 PM IST

कोहली का तूफ़ान थमने का नाम नहीं ले रहा है, वह तेजी से अपनी फिफ्टी की तरफ बढ़ते जा रहे हैं आरसीबी का स्कोर 77 रन
Mar 25, 2024, 10:03 PM IST

आरसीबी ने 2 विकेट गंवाए हैं लेकिन बैटिंग अच्छी रही है, कोहली ने बेहतरीन चौके जड़े हैं और स्कोर 50 का आंकड़ा पार
Mar 25, 2024, 9:59 PM IST

एक और झटका

रबाडा ने झटका दूसरा विकेट, ग्रीन 3 रन बनाकर लौटे पवेलियन, कोहली क्रीज पर
Mar 25, 2024, 9:50 PM IST

कोहली का बल्ला बोल रहा है, 4 ओवर में आरसीबी का स्कोर 41 रनों तक पहुंच गया है
Mar 25, 2024, 9:43 PM IST

आरसीबी को झटका

रबाडा ने दिया आरसीबी को पहला झटका, कप्तान फाफ डू प्लेसी 3 रन के स्कोर पर सैम करन को कैच देकर गए, 26/1
Mar 25, 2024, 9:31 PM IST

आरसीबी के लिए बैटिंग पर आते ही कोहली ने तेवर दिखाए, सैम करन को 4 चौके जड़े और पहले ओवर में आए 16 रन
Mar 25, 2024, 9:13 PM IST

पंजाब की पारी समाप्त

अंतिम ओवर में शशांक सिंह ने अल्जारी जोसेफ को निशाना बनाते हुए दो छक्के और एक चौका जमाया, वह 21 रन बनाकर नाबाद लौटे और पंजाब ने बनाए 6 विकेट पर 176 रन
Mar 25, 2024, 9:07 PM IST

19 ओवर में पंजाब का स्कोर 6 विकेट पर 156 रन है, एक ओवर बाकी
Mar 25, 2024, 9:04 PM IST

एक और विकेट

एक बार अनुज रावत ने कैच पकड़ा, इस बार जितेश को सिराज ने 27 पर वापस भेज दिया, पंजाब को लगा छठा झटका
Mar 25, 2024, 8:57 PM IST

सैम करन आउट

सैम करन को यश दयाल ने 23 के निजी स्कोर पर अनुज रावत के हाथों कैच कराया, पंजाब का स्कोर 150/5
Mar 25, 2024, 8:53 PM IST

जितेश 26 और सैम करन 15 रन बनाकर खेल रहे हैं, स्कोर 141 रन और 4 विकेट आउट है पंजाब के
Mar 25, 2024, 8:47 PM IST

16 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 4 विकेट पर 132 रन, अंतिम चार ओवर काफी अहम रहने वाले हैं
Mar 25, 2024, 8:39 PM IST

जितेश शर्मा के बल्ले ने आग उगली है, मयंक डागर को लगातार दो छक्के जमाए हैं
Mar 25, 2024, 8:35 PM IST

पिछले मैच में तबाही मचाने वाले सैम करन क्रीज पर हैं, साथ में जितेश शर्मा हैं और स्कोर 111 रन
Mar 25, 2024, 8:30 PM IST

आरसीबी ने अच्छी वापसी की है और लगातार दो ओवर में दो खिलाड़ी आउट किये हैं, पंजाब ने 100 का आंकड़ा पार कर लिया
Mar 25, 2024, 8:29 PM IST

धवन आउट

इस बार बड़ी मछली फंस गई है, मैक्सवेल ने कोहली के हाथों धवन को 45 के स्कोर पर आउट कर दिया, बड़ा झटका है पंजाब के लिए
Mar 25, 2024, 8:27 PM IST

एक और विकेट

लिविंगस्टोन का विकेट भी गिरा, उनको अल्जारी जोसेफ ने 17 रन के निजी स्कोर पर अनुज रावत के हाथों कैच कराया, 98/3
Mar 25, 2024, 8:22 PM IST

धवन ने अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया है, उनके साथ क्रीज पर लिविंगस्टोन भी हैं, दोनों स्कोर आगे बढ़ा रहे हैं
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+