IPL 2024: 6 मैचों में झटके सिर्फ 4 विकेट, मोहम्मद सिराज बाहर, दिग्गज को मिला मौका

IPL 2024, Mohammed Siraj: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने अपने होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने इस मुकाबले में एक बड़ा बदलाव किया है। मोहम्मद सिराज की जगह लॉकी फर्ग्यूसन को आरसीबी की तरफ से डेब्यू करने का मौका मिला है।

लॉकी फर्ग्यूसन ने किया डेब्यू

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से मोहम्मद सिराज का यह सीजन अब तक बेहद खराब गुजरा है। मोहम्मद सिराज को इस सीजन 6 मुकाबले में सिर्फ चार विकेट मिले हैं। मोहम्मद सिराज नई गेंद के साथ आरसीबी के लिए विकेट लेने में नाकाम रहे हैं। यही वजह रही है कि मोहम्मद सिराज की जगह टीम ने लॉकी फर्ग्यूसन को जगह दी गई है।

IPL 2024 1

मैक्सवेल भी हुए टीम से बाहर

विकेट नहीं लेने के साथ-साथ मोहम्मद सिराज का इकनॉमी रेट भी काफी अधिक रहा है। मोहम्मद सिराज ने पावरप्ले के दौरान 12 से अधिक रन खर्चे हैं। मोहम्मद सिराज के अलावा ग्लेन मैक्सवेल भी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं।

विल जैक्स को बनाने होंगे रन

बेंगलुरु के विस्फोटक ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल इस मुकाबले का हिस्सा नहीं हैं। ग्लेन मैक्सवेल को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया है। दरअसल, पिछले मुकाबले के दौरान कैच लेते समय मैक्सवेल के अंगूठे में चोट लग गई थी। मैक्सवेल चोट के कारण इस मैच से बाहर हैं। आरसीबी की टीम को ग्लेन मैक्सवेल की गैर मौजूदगी में विल जैक्स से बड़ी पारी की उम्मीद होगी।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विल जैक, रजत पाटीदार, सौरव चौहान, दिनेश कार्तिक (डब्ल्यू), महिपाल लोमरोर, विजयकुमार विशक, रीस टॉपले, लॉकी फर्ग्यूसन, यश दयाल।

सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्कराम, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (डब्ल्यू), अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, पैट कमिंस (सी), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, टी नटराजन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+