करोड़ों देने के बावजूद PBKS, KKR और RR को बड़ा नुकसान, IPL का प्लेऑफ नहीं खेलेंगे कई धुरंधर

IPL 2024 Playoffs, Latest Updates: टी-20 फॉर्मेट में इंग्लैंड की टीम मौजूदा समय में सबसे खतरनाक टीमों में गिनी जाती है। इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाली टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। 30 अप्रैल यानी कि मंगलवार को इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ियों के नाम पर मुहर लगा दी है।

पंजाब ने रचा था इतिहास

इंग्लैंड के कई खिलाड़ी मौजूदा समय में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेल रहे हैं। भारत में आईपीएल में हिस्सा लेने के लिए इंग्लैंड से कई दिग्गज यहां मौजूद हैं। पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने हाल ही में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 262 रनों का टारगेट को आसानी से चेज कर पंजाब को जीत दिला दी थी।

IPL 2024 1

इन खिलाड़ियों को मिला मौका

इंग्लैंड के खिलाड़ी आईपीएल टीमों के लिए काफी अहम माने जाते हैं। पंजाब किंग्स में जॉनी बेयरस्टो के अलावा सैम कर्रन और लियम लिविंगस्टन जैसे खिलाड़ी भी हैं। जो इंग्लैंड के टी-20 वर्ल्ड कप टीम का भी हिस्सा हैं। इसके अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में फिल साल्ट लगातार ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। फिल साल्ट को भी टी-20 वर्ल्ड कप में जगह दी गई है।

आईपीएल टीमों को नुकसान

पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के अलावा राजस्थान रॉयल्स को भी बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर राजस्थान के लिए आईपीएल खेलते हैं। इस सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शतक जड़कर उन्होंने राजस्थान को जीत दिलाई थी। राजस्थान और केकेआर की टीम का प्लेऑफ में पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है। ऐसे में इन दोनों ही टीमों के मैच विनर खिलाड़ी टीम का हिस्सा नहीं होंगे।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए इंग्लैंड टीम: जोस बटलर (कप्तान), मोइन अली, जोफ्रा आर्चर, जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रूक, सैम करन, बेन डकेट, टॉम हार्टले, विल जैक, क्रिस जॉर्डन, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, फिल साल्ट, रीस टॉपले, मार्क वुड।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+