IPL 2024 Playoff Scenario: कोहली-पंत की टीम को कैसे मिलेगी प्लेऑफ में जगह? बन रहे हैं ऐसे समीकरण
IPL 2024 Playoff Scenario: आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम एक बार फिर से फैंस को निराश कर रही है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अब तक छह मुकाबले खेले हैं जिनमें से 5 में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। टीम के लिए आने वाले मुकाबले बेहद अहम हो गए हैं। आरसीबी को अगर प्लेऑफ में क्वालीफाई करना है तो उन्हें बाकी के लगभग सभी मैचों में जीत दर्ज करनी होगी।
दिल्ली को मिली है एक जीत
दूसरी तरफ ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन भी अब तक कुछ खास नहीं रहा है। दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन अभी तक पांच मुकाबले खेले हैं। इन पांच में से टीम को सिर्फ एक में ही जीत मिली है। चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ दिल्ली की टीम जीत दर्ज करने में कामयाब रही थी। इसके अलावा खेले गए चारों ही मुकाबलों में दिल्ली को हार का सामना करना पड़ा है।

कैसे क्वालीफाई करेगी आरसीबी
रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के पास इस सीजन अभी भी 8 मुकाबले बचे हुए हैं। अगर आरसीबी अपने सारे मैच जीतने में कामयाब हो जाती है तो वह 18 अंकों के साथ प्लेऑफ में क्वालीफाई कर लेगी। वहीं एक मैच हारने की स्थिति में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के 16 अंक रहेंगे। 16 अंक तक पहुंचने के बाद भी रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के पास मौका होगा कि वह प्लेऑफ में पहुंच जाए। लेकिन अगर बेंगलुरु की टीम आने वाले मुकाबले में से दो मैच हार जाती है तो फिर उसकी परेशानी बढ़ जाएगी।
दिल्ली की क्या है स्थिति
मुंबई के खिलाफ हार झेलने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के नेट रन रेट में भी काफी गिरावट आई है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए नेट रन रेट का भी अहम योगदान रहता है। दूसरी तरफ दिल्ली की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक पांच मुकाबले खेले हैं। इस सीजन दिल्ली को 9 मैच और खेलने हैं। अगर दिल्ली 9 में से 8 में जीतने में कामयाब रहती है तो वह प्लेऑफ में जगह बना लेगी। लेकिन अगर आने वाले मुकाबले में भी दिल्ली की टीम को हार का सामना करना पड़ता है तो फिर आगे कि राह दिल्ली के लिए भी बेहद मुश्किल हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications