IPL 2024: मुंबई इंडियंस ने जीत के साथ ही रचा इतिहास, सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली बनी टीम

IPL 2024 Mumbai Indians: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस की टीम ने इस सीजन आईपीएल में अपनी पहली जीत दर्ज की। लगातार तीन मैच हारने के बाद मुंबई इंडियंस की टीम दिल्ली कैपटिल्स के खिलाफ रविवार को अपने होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में जीत दर्ज करने में कामयाब रही। मुंबई ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एक हाई स्कोरिंग मुकाबले में 29 रनों से जीत हासिल की।

मुंबई ने बनाए थे 234 रन

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट खोकर 234 रन बनाए जिसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 8 विकेट खोकर सिर्फ 205 रन ही बना सकी और इस तरह मुंबई इंडियंस ने यह मुकाबला 29 रनों से अपने नाम कर लिया।

Mumbai Indians 1

एक ओवर में बदला मैच

मुंबई और दिल्ली के बीच मुकाबले में सबसे बड़ा फर्क आखिरी ओवर का रहा। आखिरी पांच ओवर में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों ने 96 रन बटोरे थे। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज अंत के ओवर में तेजी से रन बनाने में नाकाम रहे। जसप्रीत बुमराह की कहर बरपाती गेंदबाजी के आगे दिल्ली के बल्लेबाज बेबस नजर आए। मुंबई इंडियंस की तरफ से अपना डेब्यू मैच खेलने वाले रोमारियो शेफर्ड ने दिल्ली के तेज गेंदबाज एरनिक नॉर्किया के अंतिम ओवर में 32 रन जोड़े। मुंबई इंडियंस की जीत की यह सबसे बड़ी वजह रही।

मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास

इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस ने टी-20 क्रिकेट में एक नया रिकॉर्ड भी कायम कर लिया है। मुंबई इंडियंस की टीम ऐसी पहली टीम बन गई है जिसने टी-20 फॉर्मेट में डेढ़ सौ जीत हासिल की है। अब तक दुनिया में कोई भी टीम इस फॉर्मेट में डेढ़ सौ मुकाबला जीतने में कामयाब नहीं हो सकी थी। मुंबई इंडियंस के बाद इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम मौजूद है। चेन्नई सुपर किंग्स ने टी-20 फॉर्मेट में 148 मैच जीते हैं। वहीं तीसरे नंबर पर भारतीय टीम है जिनके नाम 144 जीत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+