क्या अपने करियर का आखिरी IPL खेल रहे हैं DHONI? सहवाग-रैना ने किया सबसे बड़ा खुलासा

IPL 2024 MS Dhoni: आईपीएल 2024 के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु की टीम आपस में भिड़ने वाली है। आईपीएल 2024 के पहले मुकाबले से ठीक एक दिन पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने बड़ा फैसला लिया। महेंद्र सिंह धोनी ने टीम की कप्तानी छोड़कर युवा खिलाड़ी ऋतुराज गायकवाड़ को सौंप दी है।

क्या धोनी लेंगे संन्यास

महेंद्र सिंह धोनी के चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ने के बाद से ऐसे कयास भी लगाए जा रहे हैं कि क्या यह महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है। महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को पिछले सीजन चैंपियन बनाया था। ऐसे में फैंस उम्मीद लगा रहे थे कि धोनी छठी बार आईपीएल ट्रॉफी बतौर कप्तान जीतकर इतिहास रचेंगे।

MS Dhoni 1

धोनी-रोहित ने किया है कमाल

लेकिन महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2024 आईपीएल में कप्तानी से हट गए हैं। आईपीएल में सबसे अधिक ट्रॉफी जीतने के मामले में संयुक्त रूप से रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी का नाम है। इन दोनों ही कप्तानों ने अपनी अपनी टीमों के लिए पांच-पांच ट्रॉफी जीती है। चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2024 का सीजन कैसा गुजरता है यह देखना दिलचस्प रहेगा।

सहवाग ने कही यह बात

आरसीबी और चेन्नई के बीच होने वाले मुकाबले से ठीक पहले मैच सेंटर लाइव में कई दिग्गजों ने खिलाड़ियों को लेकर अपनी बात रखी। इसमें सुरेश रैना और वीरेंद्र सहवाग ने महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल भविष्य पर कुछ जरूरी बात की। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी का यह आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है। यही वजह है कि धोनी ने अब टीम की कप्तानी गायकवाड़ को सौंप दी है।

वीरेंद्र सहवाग ने अपनी ख्वाहिश जाहिर करते हुए कहा कि वह चाहते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी इस सीजन भी टीम के लिए कमाल का प्रदर्शन करें और खिताब जीतने में सफल हो। सहवाग यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि महेंद्र सिंह धोनी जैसे बड़े खिलाड़ी आईपीएल से किस तरीके से विदा लेते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+