20 साल के Sameer Rizvi ने पहले ही मैच में दिखाया दम, DHONI का जीता दिल, राशिद खान हैरान
IPL 2024 MS Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स की गिनती आईपीएल के सबसे सफल टीमों में की जाती है। यही वजह है कि चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार खिताब पर कब्जा जमाया है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने में कामयाबी हासिल की है। चेन्नई सुपर किंग्स ने इस साल में मिनी ऑक्शन में समीर रिजवी को बड़ी रकम देखकर अपने साथ जोड़ा था।
समीर रिजवी ने जीता दिल
रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के खिलाफ भी समीर रिजवी को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया था। हालांकिआरसीबी के खिलाफ समीर रिजवी को बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैदान पर उतरते ही समीर रिजवी ने राशिद खान की गेंद पर छक्का जड़ दिया।

राशिद खान के उड़ाए होश
टी-20 फॉर्मेट में राशिद खान खतरनाक गेंदबाज माने जाते हैं। राशिद खान की गेंद पर समीर रिजवी ने लॉग ऑन पर जोरदार छक्का लगाया। रिजवी के शॉट को देखकर चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी खुश नजर आए। वहीं दूसरी तरफ 20 साल के रिजवी ने राशिद खान को हैरान करने का काम किया। राशिद खान के 19वें ओवर में समीर रिजवी ने दो छक्के जड़े।
छोटी पारी बड़ा धमाका
बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स ने समीर रिजवी को आईपीएल के मिनी ऑक्शन में 8 करोड़ 40 लाख रुपये में खरीदा था। समीर रिजवी को खरीदने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच लंबे समय तक बीडिंग चली थी जिसे आखिरकार चेन्नई सुपर किंग्स ने जीतने में कामयाबी हासिल की। अपने बल्लेबाजी डेब्यू पर समीर रिजवी ने 6 गेंद में दो छक्के की मदद से 14 रनों की पारी खेली। आने वाले मुकाबले में वह बल्ले से टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे।
चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिचेल, रवींद्र जडेजा, समीर रिजवी, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, मथीशा पथिराना, मुस्तफिजुर रहमान, तुषार देशपांडे।
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, विजय शंकर, डेविड मिलर, अजमतुल्लाह ओमरजई, राहुल तेवतिया, राशिद खान, उमेश यादव, साई किशोर, स्पेंसर जॉनसन।












Click it and Unblock the Notifications