IPL 2024: पहले ही मैच में धोनी ने किया बड़ा कारनामा, इस लिस्ट में टॉप पर बना ली जगह

IPL 2024 MS Dhoni: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी विकेट के पीछे काफी फुर्ती के साथ कीपिंग की। उनकी फिटनेस को देखकर फैंस भी हैरान रह गए।

मैदान पर एक्टिव नजर आए धोनी

महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी भले ही छोड़ दी हो। इसके बावजूद भी फील्ड पर वह काफी एक्टिव नजर आए। फील्ड पोजिशन को बदलने और गेंदबाजी देने में उनका बड़ा रोल दिखाई दे रहा था। ऋतुराज गायकवाड़ को महेंद्र सिंह धोनी से काफी मदद मिल रही थी। इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड भी दर्ज किया।

ipl 2024 1

धोनी ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के खिलाफ एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। आईपीएल 2024 के पहले ही मुकाबले में धोनी ने यह बड़ा कारनामा कर दिखाया है। पहली पारी की आखिरी गेंद पर अनुज रावत को रन आउट कर धोनी ने खास उपलब्धि अपने नाम दर्ज की।

इस मामले में सबसे आगे

आईपीएल में सबसे ज्यादा रन आउट करने के मामले में महेंद्र सिंह धोनी टॉप पर पहुंच गए हैं। उन्होंने अपने ही टीम के साथी खिलाड़ी रविंद्र जडेजा को पछाड़ दिया है। आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा 23 रन आउट करने का रिकॉर्ड रविंद्र जडेजा के नाम था। लेकिन अब महेंद्र सिंह धोनी उनसे आगे निकल गए हैं। महेंद्र सिंह धोनी के नाम आईपीएल में कुल 24 रन आउट हो गए हैं।

आरसीबी ने बनाए थे 173 रन

चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के बीच होने वाले मुकाबले की बात करें तो इस मैच में आरसीबी के कप्तान फॉफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। आरसीबी की टीम ने 20 ओवर में छह विकेट होकर 173 रन बना लिए थे। आरसीबी की तरफ से अनुज रावत ने बल्ले से धमाकेदार प्रदर्शन किया। इसके अलावा दिनेश कार्तिक ने भी टीम के लिए अहम योगदान दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+