IPL 2024 में आज सबसे ज्यादा रन कौन बनाएगा? CSK Vs RCB के मुकाबले में आतिशी बल्लेबाजी करेंगे ये खिलाड़ी

आईपीएल 2024 के 17वें सीजन का आगाज होने में अब बस कुछ ही घंटों का समय बाकी है। सीजन का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाएगा। मैच आज रात 8:00 बजे से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले टॉप तीन बल्लेबाजों पर नजर डालते हैं जो आज सबसे ज्यादा रन बना सकते हैं।

ऑफ सीजन के दौरान दोनों टीमों ने अपनी टीम में कुछ बदलाव किए हैं। हालांकि, सबसे अप्रत्याशित बात तब हुई जब चेन्नई ने ऋतुराज गायकवाड़ को टूर्नामेंट से एक दिन पहले टीम की कमान सौंप दी। आरसीबी के लिए सभी की निगाहें विराट कोहली पर होंगी, जो दो महीने के ब्रेक के बाद एक्शन में लौट रहे हैं।

Virat Kohli Faf du Plessis

गेम चेंजर हो सकते हैं विराट कोहली
आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने ट्रेनिंग सेशन में जमकर पसीना बहाया है, जिसके वीडियो भी काफी वायरल हुए हैं। वीडियो देखने से पता चल रहा है कि विराट कोहली काफी अच्छी स्थिति हैं। कोहली पहले दिन से ही टूर्नामेंट में बल्ले से विस्फोटक साबित हो सकते हैं। वह टूर्नामेंट के इतिहास में 37.25 की औसत से 7,263 रन के साथ सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, जिसमें सात शतक और 50 अर्धशतक शामिल हैं।

बड़ी पारी खेल सकते हैं ऋतुराज गायकवाड़
आईपीएल 2024 में ऋतुराज के पास रन बनाने के अलावा चेन्नई की कमान भी संभालनी है। पिछले तीन सीज़न में वह यकीनन सीएसके के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रहे हैं, उन्होंने 46 मैचों में एक शतक और 11 अर्धशतक सहित 1,593 रन बनाए हैं। ऐसे में इस सीजन गायकवाड़ अच्छी कप्तानी की शुरुआत करने और आगे बढ़कर टीम का नेतृत्व करने के इच्छुक होंगे, तो गायकवाड़ एक बड़ी पारी खेल सकते हैं।

फॉर्म में लौटना चाहेंगे डु प्लेसिस
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान इस बार वह आरसीबी का प्रतिनिधित्व करेंगे। फाफ डु प्लेसिस के पास इस स्थान पर और सीएसके के लिए खेलने की सुखद यादें हैं। डु प्लेसिस उन यादों को फिर से ताजा करने और शुक्रवार रात को बेंगलुरु का नेतृत्व करने की कोशिश करेंगे। दाएं हाथ के बल्लेबाज के लिए पिछले साल का सीजन शानदार रहा था और उन्होंने 14 मैचों में 730 रन बनाए थे और डु प्लेसिस इसे दोहराने की कोशिश करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+