कौन हैं DHONI की बहन Jayanti Gupta? हर कदम पर देती हैं माही का साथ, जानिए किससे रचाई शादी?
IPL 2024, MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर से आईपीएल में जलवा बिखरने को तैयार हैं। आईपीएल 2024 में महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। पिछले साल यानी कि साल 2023 में धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांचवीं बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की थी। चेन्नई की कोशिश इस सीजन भी दमदार प्रदर्शन को जारी रखने की होगी।
चेन्नई की कप्तानी करेंगे धोनी
भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तानों में गिने जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी अनंत अंबानी की प्री वेडिंग सेरेमनी में नजर आए थे। धोनी को इस मुकाम तक पहुंचने में उनके परिवार के सदस्यों का भी हाथ रहा है।

धोनी को मिला था बहन का साथ
क्रिकेट करियर की शुरुआती दौर में महेंद्र सिंह धोनी को संघर्षों का सामना करना पड़ा था। ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी की बहन ने उनका बखूबी साथ निभाया था। महेंद्र सिंह धोनी की बहन का नाम जयंती गुप्ता है। जयंती गुप्ता महेंद्र सिंह धोनी से उम्र में तीन से चार साल बड़ी हैं। महेंद्र सिंह धोनी के हर फैसलों को जयंती ने शुरू से ही सपोर्ट किया है।
कौन हैं जयंती गुप्ता
महेंद्र सिंह धोनी की बहन जयंती गुप्ता बेहद सरल जीवन जीती हैं। दुनिया के सबसे मशहूर क्रिकेटर्स की बहन होने के बावजूद भी वह स्पॉटलाइट से दूर ही रहती हैं। रांची में वह एक अंग्रेजी शिक्षिका के रूप में काम करती हैं। जयंती गुप्ता ने गौतम गुप्ता नाम के व्यक्ति से शादी की थी। गौतम धोनी के सबसे पुराने और अच्छे दोस्तों में गिने जाते हैं। जयंती की तरह गौतम ने भी धोनी के क्रिकेट करियर को आगे बढ़ाने में काफी मदद की थी।
धोनी फिर मचाएंगे धमाल
महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी में भी उनकी बहन और इस दोस्त के किरदार को दिखाया गया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बावजूद भी महेंद्र सिंह धोनी को लेकर फैंस का क्रेज कम नहीं हुआ है। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से महेंद्र सिंह धोनी जब मैदान पर उतरेंगे तो एक बार फिर स्टेडियम माही के नाम से गुंज उठेगा।












Click it and Unblock the Notifications