IPL 2024: मयंक यादव नहीं हैं भारत के सबसे तेज गेंदबाज, जानिए कौन है उनसे भी खूंखार बॉलर

Mayank Yadav: लखनऊ सुपर जायंट्स को आईपीएल में इस बार एक धांसू तेज गेंदबाज मिला है। नाम मयंक यादव है। मयंक यादव ने अपने डेब्यू आईपीएल मैच में ही तहलका मचा दिया था। दो मैचों में अपनी स्पीड से मयंक यादव ने सभी को हैरान करने वाला काम किया था।

मयंक यादव ने आरसीबी के खिलाफ मैच में 156.7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंककर चौंका दिया था। इस सीजन की यह सबसे तेज गेंद है। एनरिक नॉर्टजे, फर्ग्युसन जैसे तगड़े इंटरनेशनल खिलाड़ी भी उनके जितनी स्पीड से गेंदबाजी नहीं कर पाए हैं।

mayank yadav

भारत के लिए सबसे तेज गेंद डालने वाले गेंदबाजों में मयंक यादव टॉप पर नहीं हैं। हालांकि इस सीजन की सबसे तेज गेंद उनके नाम है लेकिन ओवरऑल तेज गेंद डालने वाले भारतीयों में अन्य गेंदबाज मयंक से भी ऊपर है। उनका नाम उमरान मलिक है। उन्होंने आईपीएल में धमाका किया था।

साल 2022 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए उमरान मलिक ने 157 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाली थी। यह भारत की तरफ से अब तक की सबसे तेज गति वाली गेंद है। अन्य सभी गेंदबाज उनसे पीछे हैं। दूसरे स्थान पर मयंक यादव का नाम आता है।

साल 2007 में पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हुए इरफ़ान पठान ने अपनी गति से चौंका दिया था। पटना ने उस समय 153.7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाली थी। उस समय उन्होंने काफी सुर्खियाँ बटोरी थी। मोहम्मद शमी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है।

मोहम्मद शमी ने साल 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए 153.3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाली थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2018 में जसप्रीत बुमराह ने 153.2 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी। इशांत शर्मा, वरुण आरोन, उमेश यादव और नवदीप सैनी आदि गेंदबाजों ने 152 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+