'वो वर्ल्ड कप जरूर खेलेगा', दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी ने बल्ले से मचाई तबाही, दिग्गज भी हो गए फैन
IPL 2024 Jake Fraser-McGurk: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की टीम को शनिवार को हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही दिल्ली की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को भी तगड़ा झटका लगा है। दिल्ली कैपिटल्स के लिए आगे की राह काफी मुश्किल भरी हो गई है। आईपीएल के प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए दिल्ली को लगभग सभी मैच को जीतना होगा।
जड़ दिया सबसे तेज अर्धशतक
दिल्ली कैपिटल्स की टीम भले इस मुकाबले को जीतने में नाकाम रही हो। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज जैक फ्रेजर मैकगर्क ने अपनी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया। आईपीएल में सिर्फ तीन मैच खेले हैं और इन तीनों ही मुकाबलो में उन्होंने दमदार प्रदर्शन किया है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने इस सीजन का सबसे तेज अर्थशतक जड़ने में कामयाबी हासिल की है।

18 गेंदों में जड़े 65 रन
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ महज 15 गेंदों में ही बल्लेबाज जैक फ्रेजर मैकगर्क के बल्ले से अर्धशतकीय पारी निकाली। उन्होंने इस मैच में 18 गेंद में 65 रन बनाए। अगर कुछ समय तक वह और बल्लेबाजी करते रहते तो फिर दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह मुकाबला जीतना आसान रहता। लेकिन लगातार विकेट गिरने के कारण दिल्ली की टीम सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले जीतने में कामयाब नहीं हो सकी।
वर्ल्ड कप में मिला मौका
इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन ने जैक फ्रेजर मैकगर्क की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि टी-20 वर्ल्ड कप के लिए जरूर जैक फ्रेजर मैकगर्क का चयन किया जाएगा। अब तक आईपीएल में जैक फ्रेजर मैकगर्क को दिल्ली की तरफ से तीन मुकाबले में खेलने का मौका मिला है और तीनों ही मैचों में उन्होंने अपने बल्लेबाजी से सभी को खासा प्रभावित किया है। हैदराबाद से पहले जैक फ्रेजर मैकगर्क लखनऊ के खिलाफ भी टीम के लिए मैच विनिंग परफॉर्मेंस देने का काम कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications