सावधान: रातों-रात करोड़पति बनने का सपना दिखाकर हो गई ठगी, घर बैठे गंवा दिए इतने पैसे

IPL 2024 Dream11 fraud: आईपीएल का क्रेज युवाओं पर सिर चढ़कर बोल रहा है। हर साल आईपीएल के दौरान ठगी के मामले भी सामने आते रहे हैं। आईपीएल शुरू होते ही ड्रीम 11, माय 11 सर्कल जैसे फेंटेसी एप की कमाई भी शुरू हो जाती है। इन एप्स के जरिए कई युवा रातों-रात करोड़पति बनने का सपना देख लेते हैं।

युवा देखते हैं ड्रीम 11 से करोड़ों जीतने का सपना

आईपीएल की शुरुआत के साथ ही ड्रीम 11 से लेकर कई सारी फेंटेसी एप के प्रचार प्रसार भी तेजी से शुरू हो जाती है। क्रिकेट के कई दिग्गज ड्रीम 11 को प्रमोट करते हुए दिखाई देते हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी ड्रीम 11 में जीतने वाले लोगों के इंटरव्यू वायरल होते रहते हैं। इसके अलावा कई ऐसे यू-ट्यूब चैनल भी हैं जो लोगों को ड्रीम 11 में जीत दिलाने का दावा करते हुए नजर आते हैं।

IPL 2024 1

रैंक वन पर लाने के नाम पर पैसों की ठगी

लेकिन अगर किसी को इसकी आदत लग जाए तो तो फिर उसे इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ता है। हाल ही में ड्रीम 11 के नाम पर एक ठगी का मामला सामने आया है। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के नूरपुर के रहने वाले एक युवक के साथ ड्रीम 11 के नाम पर धोखाधड़ी हो गई। दरअसल, नूपुर के पंचायत खेड़िया के युवक लेखराज के साथ ड्रीम11 के नाम पर ठगी हुई है। लेखराज को ड्रीम11 में रैंक वन पर लाने के नाम पर पैसों की ठगी कर ली गई।

15 लाख रुपये जीत का लालच

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो लेखराज की ड्रीम टीम को रैंक वन पर लाने की बात कही गई थी। जिसके बदले उन्हें 10% देना पड़ता। ठग ने युवक से टीम लगाने के लिए पैसे मांगे और फिर धीरे-धीरे तीन और चार हजार रुपये चार-पांच बार मांगे। पीड़ित युवक ने भी खाते में पैसे डाल दिए। इसके बाद शातिर ने एडिट किए हुए स्क्रीनशॉट लेखराज को भेज दिए और कहा कि लेखराज की टीम 15 लाख रुपये जीत गई है।

इस तरह हो गई ठगी

इसके बाद ठग ने युवक से कहा कि जीएसटी टीडीएस के लिए वह पहले 25000 उसके अकाउंट में डाल दे। इस पर युवक ने खाते में पैसे डाल दिए थे। युवक लेखराज ने बताया कि उसने कर्जा लेकर 25000 खाते में डाले थे। इसके बाद ठग ने गूगल ट्रांजैक्शन का स्क्रीनशॉट एडिट कर उसे भेजा और कहा कि पैसे लौटा दिए। लेकिन लेखराज के अकाउंट में एक भी पैसा नहीं आया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+