IPL 2024 में रोहित शर्मा फिर करेंगे कप्तानी! मुंबई इंडियंस से हुई बड़ी गलती, अब आगे क्या.....

Hardik Pandya miss IPL 2024: आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम ने एक बड़ा बदलाव किया है। आने वाले सीजन के लिए मुंबई इंडियंस ने टीम का कप्तान हार्दिक पंड्या को घोषित किया। मुंबई इंडियंस की टीम ने हार्दिक पंड्या को गुजरात टाइटंस से 15 करोड रुपये में ट्रेड किया और उसके बाद उन्हें टीम का कप्तान घोषित कर दिया। मुंबई के इस फैसले से टीम के फैंस खुश नहीं हैं।

पंड्या को लगी थी चोट: वनडे वर्ल्ड कप 2023 के दौरान हार्दिक पंड्या चोटिल हो गए थे। चोटिल होने के बाद हार्दिक पंड्या पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए। वनडे वर्ल्ड कप 2023 में हार्दिक पंड्या के बाहर होने के बाद भारतीय टीम को एक ऑलराउंडर खिलाड़ी की कमी खली थी। वर्ल्ड कप के बाद से हार्दिक पंड्या अब तक मैदान पर वापसी नहीं कर सके हैं। ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी हार्दिक पंड्या टीम से बाहर ही थे।

Hardik Pandya 1

हेल्थ पर मिली बड़ी अपडेट: मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बीसीसीआई के एक सोर्स ने हार्दिक पंड्या की हेल्थ को लेकर बड़ी अपडेट दी है। रिपोर्ट के मुताबिक हार्दिक पंड्या अभी तक पूरी तरह से फिट नहीं हुए हैं। ऐसे में साल 2024 में होने वाले आईपीएल के दौरान उनके खेलने पर भी सस्पेंस बना हुआ है। अगर ऐसा होता है तो हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस की तरफ से नहीं खेल पाएंगे।

हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाए जाने के बाद से ही मुंबई इंडियंस के फैंस बेहद निराश थे। रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस को अपनी कप्तानी में पांच बार चैंपियन बनाया है। ऐसे में उन्हें कप्तानी से हटाए जाने के फैसले को फैंस नहीं पचा पा रहे हैं।

अगर हार्दिक पंड्या चोट की वजह से आईपीएल में हिस्सा नहीं लेते हैं तो ऐसे में रोहित शर्मा एक बार फिर से टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2024 खेल सकती है। मुंबई इंडियंस में चल रहे इन दिनों बदलाव को देखकर क्रिकेट फैंस भी बेहद कंफ्यूज है। मुंबई इंडियंस की टीम में काफी गोलमाल देखा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+