GT vs DC: दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल में रचा इतिहास, अपने घर में गुजरात की करारी हार
IPL 2024 Gujarat Titans vs Delhi Capitals: दिल्ली कैपिटल्स की टीम आखिरकार जीत की पटरी पर लौट चुकी है। लखनऊ सुपरजायंट्स के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ भी बड़ी जीत दर्ज कर ली है। लगातार दो मैच जीतने के बाद दिल्ली के खिलाड़ियों के हौसले बुलंद होंगे। दिल्ली को अब अपना अगला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 20 अप्रैल को खेलना है।
दिल्ली ने जीता मैच
दिल्ली और गुजरात के बीच खेला गया यह मुकाबला एक लो स्कोरिंग मैच रहा। इस मैच में गुजरात टाइटंस की टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 89 रनों पर ही सिमट गई। जिसके बाद दिल्ली कैपिटल ने चार विकेट गंवाकर इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया।

गुजरात ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड
आईपीएल 2024 के सीजन में गुजरात टाइटंस ने शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। गुजरात टाइटंस इस सीजन सबसे कम स्कोर बनाकर आउट होने वाली पहली टीम बन गई है। यह गुजरात का अपने होम ग्राउंड पर सबसे लो स्कोर रहा है। इससे पहले दिल्ली के खिलाफ इस साल 2023 में गुजरात की टीम ने 126 रन बनाए थे।
दिल्ली ने रचा इतिहास
गुजरात ने जहां शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने इतिहास रच दिया है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम की यह आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी जीत है। दिल्ली ने 67 गेंद रहते हुए इस मुकाबले को जीतने में कामयाब रही है। इससे पहले दिल्ली की टीम ऐसा कारनामा कभी नहीं कर सकी थी। ऋषभ पंत की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने इतिहास रच दिया है।
दिल्ली कैपिटल्स : पृथ्वी शॉ, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ट्रिस्टन स्टब्स, शाई होप, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अक्षर पटेल, सुमित कुमार, कुलदीप यादव, इशांत शर्मा, मुकेश कुमार, खलील अहमद।
गुजरात टाइटंस : शुभमन गिल (कप्तान), ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, अभिनव मनोहर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहित शर्मा, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, संदीप वारियर।












Click it and Unblock the Notifications