IPL 2024: धोनी के कप्तानी छोड़ते ही गायकवाड़ के साथ ये क्या हो गया? CSK के फैंस को नहीं होगा यकीन

IPL 2024,Ruturaj Gaikwad: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल से भी अपनी कप्तानी छोड़ दी है। महेंद्र सिंह धोनी की जगह ऋतुराज गायकवाड़ अब चेन्नई सुपर किंग्स की कमान संभालते हुए नजर आएंगे। लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान बनते ही ऋतुराज गायकवाड़ सबसे महंगे कप्तानों की लिस्ट में काफी नीचे खिसक गए हैं।

गायकवाड़ लिस्ट में सबसे नीचे

महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी छोड़ते ही ऋतुराज गायकवाड़ सबसे अधिक सैलरी पाने वाले कप्तानों की लिस्ट में सबसे नीचे चले गए हैं। आईपीएल में हिस्सा लेने वाली 10 टीमों की बात करें तो इन दस टीमों में सबसे कम सैलरी पाने वाले कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ही है। साल 2022 में ऋतुराज गायकवाड़ को चेन्नई की टीम में 6 करोड़ रुपये में रिटेन किया था।

Ruturaj Gaikwad 1

कौन है सबसे महंगा कप्तान

साल 2024 के सबसे महंगे कप्तानों की लिस्ट में सबसे ऊपर सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस का नाम है। पैट कमिंस को इस साल मिनी ऑक्शन में हैदराबाद की टीम ने 20 करोड़ 50 लाख रुपये में खरीदा था। ऑस्ट्रेलिया को वनडे वर्ल्ड कप और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप दिलाने वाले पैट कमिंस इस सीजन हैदराबाद को आईपीएल ट्रॉफी दिलाने की भरपूर कोशिश करेंगे।

केएल राहुल पर भी हैं मालामाल

कमिंस के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल दूसरे सबसे महंगे कप्तान हैं। केएल राहुल को लखनऊ सुपर जायंट्स एक सीजन के लिए 17 करोड़ रुपये देती है। वही दिल्ली के ताबड़तोड़ विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को एक सीजन के लिए 16 करोड़ रुपये दिए जाते हैं। जबकि मुंबई इंडियंस की कप्तानी करने वाले हार्दिक पंड्या को इस सीजन 15 करोड़ रुपये मिलेंगे।

गिल को मिलते हैं इतने पैसे

गुजरात टाइटंस के युवा कप्तान शुभमन गिल की बात करें तो गिल को एक सीजन के लिए 8 करोड़ दिए जाते हैं। बेंगलुरु के कप्तान फाफ डुप्लेसिस को भी ऋतुराज गायकवाड़ से अधिक सैलरी मिलती है। डुप्लेसिस को एक सीजन के लिए सात करोड़ रुपये मिलते है। कप्तानों की सैलरी पाने की लिस्ट में ऋतुराज गायकवाड़ सबसे नीचे पहुंच गए हैं। ऋतुराज गायकवाड अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+