IPL 2024: करोड़ों पाने के बाद भी IPL खेलने से किया मना, अब इस लीग में मैदान पर उतरते ही जड़ दिया शतक
IPL 2024 Harry Brook: दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल 2024 का सीजन बेहद निराशाजनक रहा है। टीम को अपने शुरुआती पांच मुकाबलों में से चार में हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी बाकी टीमों के मुकाबले काफी कमजोर दिखाई पड़ रही है। इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज हैरी ब्रूक को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आईपीएल के इस सीजन के लिए अपने साथ जोड़ा था।
परेशानी में दिल्ली की टीम
दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन कुल पांच मुकाबले खेले हैं। इनमें से टीम को चार मैचों में हर का सामना करना पड़ा है। टीम की सबसे बड़ी कमजोरी उनकी मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजी रही है। पृथ्वी शॉ और डेविड वार्नर के लिए ओपनिंग करते आ रहे हैं। वहीं अंत में ट्रिस्टन स्टब्स भी कुछ अच्छी पारियां खेलने में कामयाब रहे हैं। लेकिन मिडिल ऑर्डर में टीम के पास कोई भी अनुभवी बल्लेबाज नहीं है।

हैरी ब्रूक ने लिया नाम वापस
दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने मिनी ऑक्शन में हैरी ब्रूक को चार करोड़ रुपये में खरीदा था। हैरी ब्रूक को टीम मिडिल ऑर्डर में बतौर बल्लेबाज के रूप में खिलाना चाहती थी। लेकिन हैरी ब्रूक में टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही आईपीएल से अपना नाम वापस ले लिया। हैरी ब्रूक ने इसके पीछे की वजह उनके दादी के निधन को बताया था।
मैदान पर लौटे ब्रूक
हालांकि, अब हैरी ब्रूक एक बार फिर से बल्ला लेकर मैदान पर उतर चुके हैं। काउंटी चैंपियनशिप में अपनी टीम यार्कशर के लिए ब्रूक ने धमाकेदार शतक जड़ दिया है। जिस दिन दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने हैरी ब्रूक के रिप्लेसमेंट का ऐलान किया। उसी दिन हैरी ब्रूक ने अपनी काउंटी टीम के लिए शतक लगाने का काम किया है। ब्रूक ने 69 गेंद में 100 रन जड़ दिए। इस दौरान उनके बल्ले से 14 चौके और दो छक्के भी निकले।












Click it and Unblock the Notifications