36 गेंद पर जड़ा शतक..., IPL से हुई 16.50 करोड़ की कमाई, अब दूसरे देश से क्रिकेट खेलेगा ये खिलाड़ी
IPL 2024 Corey Anderson: न्यूजीलैंड के कई खिलाड़ी आईपीएल में हिस्सा लेते आ रहे हैं। न्यूजीलैंड की तरफ से सबसे अधिक खिलाड़ी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में नजर आ रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के पास डेवोन कॉन्वे, रचिन रविंद्र, डेरिल मिशेल और मिशेल सेंटनर जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं। आईपीएल में न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों का दबदबा शुरू से ही रहा है।
कोरी एंडरसन की नई पारी शुरू
न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी कोरी एंडरसन को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। कोरी एंडरसन अब न्यूजीलैंड की जगह यूएस से क्रिकेट खेलेंगे। यूएस ने हाल ही में कनाडा के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान किया है। जिसमें कोरी एंडरसन का नाम भी शामिल है। हालांकि कोरी एंडरसन आईपीएल 2024 में किसी भी टीम का हिस्सा नहीं हैं।

36 गेंदों में जड़ा था शतक
कोरी एंडरसन न्यूजीलैंड की ओर से खेलते हुए वनडे में 36 गेंदों पर शतक लगा चुके हैं। साल 2014 में कोरी एंडरसन ने यह कारनामा किया था। एंडरसन ने आखिरी बार साल 2018 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से आईपीएल में हिस्सा लिया था। एंडरसन का आईपीएल सफर भी शानदार रहा। आईपीएल में एंडरसन अब तक कुल तीन टीमों की तरफ से खेल चुके हैं।
आईीपएल से हुई इतनी कमाई
कोरी एंडरसन ने सबसे पहले मुंबई इंडियंस के लिए खेलना शुरू किया था। जिसके बाद वह दिल्ली कैपिटल्स में आए और फिर उन्हें रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की तरफ से खेलने का मौका मिला। साल 2014 के आईपीएल ऑक्शन में मुंबई इंडियंस की टीम ने कोरी एंडरसन को चार करोड़ 50 लाख रुपये में खरीदा था। साल 2014 से 16 तक वह मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल रहे थे।
इन तीन सीजन के लिए कोरी एंडरसन को 13 करोड़ 50 लाख रुपये दिए गए। इसके बाद साल 2017 में दिल्ली कैपिटल्ल ने कोरी एंडरसन को एक करोड़ में अपने साथ जोड़ा और 2018 में आरसीबी ने रिप्लेसमेंट के तौर पर 2 करोड़ में एंडरसन को खरीदा था। इस तरह तीन टीमों से उन्होंने अपने आईपीएल करियर 16 करोड़ 50 लाख रुपये कमाए थे।












Click it and Unblock the Notifications