IPL 2024: चेन्नई सुपर किंग्स के 3 खिलाड़ी बाहर, जानिये कैसी होगी पहले मैच की प्लेइंग 11
IPL 2024: आईपीएल का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और आरसीबी के बीच खेला जाना है। इस सीजन से पहले ही चेन्नई को झटके लगने शुरू हो गए। डेवोन कॉनवे चोट की वजह से बाहर हो गए। वह पिछले साल धांसू प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में शामिल थे।
चेन्नई सुपर किंग्स के अहम गेंदबाजों में से एक पथिराना भी पहले मैच में नहीं खेलेंगे। वह भी चोट से परेशान हैं। चेन्नई सुपर किंग्स को पहले मैच के लिए टीम में विदेशी खिलाड़ियों का कॉम्बिनेशन भी बनाकर रखना होगा। हालांकि धोनी के पास रणनीति जरुर होगी।

बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच तीसरे एकदिवसीय मैच में चोट के कारण मुस्ताफिजुर रहमान बाहर हो गए थे। उनको बाहर लेकर जाया गया। वह भी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पहले मैच में शायद ही उपलब्ध हो पाएंगे। ऐसे में टीम की प्लेइंग इलेवन दिलचस्प रहने वाली है।
ओपनर बल्लेबाज: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बतौर ओपनर डेवोन कॉनवे की जगह इस बार उनके ही देश से आने वाले रचिन रविन्द्र खेल सकते हैं। रविन्द्र के साथ दूसरे ओपनर के तौर पर भारतीय टीम के खिलाड़ी रुतुराज गायकवाड़ रहेंगे। इस तरह टॉप क्रम में कोई परेशानी नहीं होगी।
मध्य क्रम और ऑल राउंडर: मिडिल ऑर्डर में खेलने के लिए अजिंक्य रहाणे रहेंगे। उनके अलावा शिवम दुबे और डैरिल मिचेल भी होंगे। दुबे की फॉर्म भी अच्छी रही है। रविन्द्र जडेजा और मोईन अली के रूप में दो बेहतरीन ऑल राउंडर इस टीम में खेलते हुए दिखाई देंगे। उनके बाद खुद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी होंगे। इस तरह बल्लेबाजी के मामले में चेन्नई मजबूत दिख रही है।
गेंदबाज: यहाँ शार्दुल ठाकुर खेल सकते हैं। गेंदबाजी उनका मुख्य हथियार है लेकिन बैटिंग में भी वह कम नहीं हैं। उनके अलावा दीपक चाहर भी टीम में होंगे। चाहर भी गेंदबाजी के अलावा बैटिंग कर सकते हैं। माहीश तीक्ष्णा बतौर गेंदबाज के रूप में खेल सकते हैं।
संभावित प्लेइंग 11
रुतुराज गायकवाड़, रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे, डेरिल मिशेल, रवींद्र जडेजा, मोइन अली, एमएस धोनी (कप्तान), शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, माहीश तीक्ष्णा












Click it and Unblock the Notifications