IPL 2024: CSK के नए कप्तान की पत्नी हैं शानदार क्रिकेटर, सुंदरता में भी फिल्मी हसीनाओं को देती हैं मात
IPL 2024 : आईपीएल 2024 की शुरुआत से पहले 'चेन्नई सुपरकिंग्स' ने ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तान बनाया, जिसे सुनने के बाद महेंद्र सिंह धोनी और सीएसके फैन को थोड़ा झटका लगा था लेकिन सोशल मीडिया रिएक्शन से पता चलता है कि उन्हें ये फैसला थोड़ा हैरान करने वाला जरूर लगा लेकिन फिर भी उन्होंने इसका स्वागत किया है।

क्योंकि गायकवाड़ की आईपीएल यात्रा सीएसके के साथ काफी अच्छी रही है और पिछली कई मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा था कि वो ही टीम में धोनी की जगह ले सकते हैं क्योंकि खुद धोनी को उन पर काफी भरोसा है।
मालूम हो कि महाराष्ट्र के पुणे में जन्मे ऋतुराज गायकवाड़ ने साल 2023 में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय टीम की अगुवाई की थी, दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज के पिता दशरथ गायकवाड़ DRDO में कार्यरत हैं और मां टीचर हैं लेकिन इसके बावजूद दोनों लोगों ने ऋतुराज को क्रिकेट खेलने से नहीं रोका।
मात्र पांच साल की उम्र से क्रिकेट खेलने वाले ऋतुराज महाराष्ट्र टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं। 2019 आईपीएल ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने ऋतुराज गायकवाड़ को 20 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा था लेकिन उन्हें ओपन करने का मौका नहीं मिला था।
CSK ने 6 करोड़ रुपये में रिटेन किया था
इसके बाद वो राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा बने जहां उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और इसके बाद साल 2022 चेन्नई टीम ने उन्हें 6 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। इंटरनेशनल क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ टी20 मैच में डेब्यू किया था।
ऋतुराज की लवलाइफ भी काफी दिलचस्प है
क्रिकेट के मैदान में चौके-छक्के लगाने वाले ऋतुराज की लव-लाइफ भी काफी दिलचस्प है। आपको बता दें कि उनकी पत्नी उत्कर्षा पवार भी एक क्रिकेटर हैं और महाराष्ट्र टीम का हिस्सा रही हैं। देखने में भी बेइंतहा खूबसूरत उत्कर्षा ने साल 2015 से लेकर 2018 तक महाराष्ट्र वेस्ट जोन अंडर-19 और अंडर-23 गेम खेला है।
पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी
मीडियम पेसर उत्कर्षा और ऋतुराज की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी, दोनों ने पहली मुलाकात में ही एक-दूसरे को मौन रूप से पसंद कर लिया था, फिर दोनों की मुलाकातों का सिलसिला चालू हुआ और एक दिन दोनों ने एक दूसरे से अपने प्रेम का इजहार कर दिया।
लेकिन दोनों ही क्रिकेटर हैं इसलिए इस बात को लोगों के सामने जाहिर नहीं किया और जब इन्हें लगा कि अब सही वक्त आ गया है तो इन्होंने अपने रिश्ते के बारे में लोगों को बता दिया, दोनों के प्यार पर परिवार वालों को कोई आपत्ति नहीं थी और इसी वजह से इन्हें शादी की तुरंत ही हरी झंडी मिल गई और फिर इन दोनों प्रेमियों ने 3 जून 2023 को परिवारवालों और अपनों के बीच ब्याह रचा लिया।
दुनिया के खूबसूरत कपल्स में से एक ऋतुराज- उत्कर्षा
दोनों क्रिकेट की दुनिया के खूबसूरत कपल्स में से एक कहे जाते हैं। फिलहाल आईपीएल 2024 ने ऋतुराज को बड़ी खुशी दी है, सबको उम्मीद है कि इस बार भी सीएसके पिछले सीजन की ही तरह कमाल करेगी, देखते हैं कि ऋतुराज की कप्तानी और धोनी का मार्गदर्शन लोगों की उम्मीद पर खरा उतरता है कि नहीं।












Click it and Unblock the Notifications