DHONI की CSK को लगा सबसे बड़ा झटका, IPL 2024 को बीच में छोड़ वापस अपने देश लौटा मैच विनर खिलाड़ी

IPL 2024 Chennai Super Kings News: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2024 का यह सीजन अब तक कमाल का गुजरा है। चेन्नई सुपर किंग्स ने तीन मुकाबले में से 2 में जीत दर्ज की है। अंक तालिका में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम चार अंकों के साथ तीसरे नंबर पर बनी हुई है। चेन्नई को अपना अगला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलना है। चेन्नई सुपर किंग्स की कोशिश हैदराबाद के खिलाफ भी मैच को जीतने की होगी।

दिल्ली से मिली थी हार

चेन्नई सुपर किंग्स को अपने पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 30 रनों से शिकस्त दी थी। हालांकि इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बल्ले का दम दिखा था। महेंद्र सिंह धोनी ने 16 गेंद में 37 रनों की पारी खेल कर फैंस का दिल जीत लिया। चेन्नई सुपर किंग्स अब अपना अगला मुकाबला शुक्रवार 5 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के घर पर यानी कि राजीव गांधी स्टेडियम में खेलने वाली है।

IPL 2024 1

चेन्नई को लगा बड़ा झटका

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है। चेन्नई सुपर किंग्स के मैच विनर तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान अपने घर यानी कि बांग्लादेश वापस लौट गए हैं। मुस्तफिजुर रहमान ने इस सीजन चेन्नई के लिए कमाल का प्रदर्शन किया है। यही वजह है कि वह पर्पल कैप की रेस में सबसे आगे हैं। उन्होंने तीन मैच में 7 विकेट झटके हैं। लेकिन हैदराबाद के खिलाफ होने वाले आईपीएल मुकाबले में मुस्तफिजुर रहमान चेन्नई की टीम में नजर नहीं आएंगे।

इस वजह से लौटे अपने देश

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मुस्तफिजुर रहमान इस समय बांग्लादेश में अपने घर पर हैं और वह आईपीएल 2024 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अगले मैच का हिस्सा नहीं होंगे। रहमान के अचानक बांग्लादेश लौट जाने की वजह उनके अमेरिका के वीजा है। दरअसल, जून महीने में टी-20 वर्ल्ड कप खेला जाना है। इस वर्ल्ड कप में रहमान भी बांग्लादेश की तरफ से हिस्सा लेंगे।

ऐसे में उन्हें अपने अमेरिका का वीजा के लिए बायोमेट्रिक प्रक्रिया को पूरा करने के लिए बांग्लादेश जाना पड़ा है। बांग्लादेश में उनका अपॉइंटमेंट 4 अप्रैल को है और उसके बाद उन्हें वेटिंग पीरियड से भी गुजरना होगा। ऐसा माना जा रहा है कि मुस्ताफैजुर रहमान हैदराबाद के बाद भी एक-दो मुकाबले और मिस कर सकते हैं। रहमान का चेन्नई सुपर किंग्स के प्लेइंग इलेवन में नहीं होना टीम के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+