IPL 2024: आईपीएल ऑक्शन आज! कब और कहां, कैसे देखें लाइव

IPL 2024 Auction, Live Streaming: आईपीएल 2024 की नीलामी शुरू होने में अब चंद घंटे बचे हैं। आईपीएल 2024 के लिए होने वाले मिनी ऑक्शन का इंतजार फैंस बेसब्री के साथ कर रहे हैं। आज दोपहर 1:00 से दुबई में इस ऑक्शन का आयोजन किया जाएगा। आईपीएल 2024 के लिए सभी 10 टीमों के पास कुल 77 खिलाड़ियों की जगह बाकी है। सभी फ्रेंचाइजी इन जगहों को भरने का प्रयास करेगी।

कई खिलाड़ियों पर होगी नजर: इस ऑक्शन में कुल 23 खिलाड़ी ऐसे हैं जिनका बेस प्राइज 2 करोड रुपये है। वहीं 13 खिलाड़ियों का बेस प्राइज डेढ़ करोड़ रुपये रखा गया है। इन सभी खिलाड़ियों पर कई टीमों की नजरें बनी होगी। शुरुआत में ही इन खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी। इस नीलामी में 333 खिलाड़ियों की बोली लगने वाली है। लेकिन इनमें से सिर्फ 77 खिलाड़ी ऐसे होंगे जिनको टीमों द्वारा खरीदा जाएगा।

ipl auction 1

कितना है खिलाड़ियों का बेस प्राइज: 2 करोड़ और डेढ़ करोड़ के बाद एक करोड़, 50 लाख, 75 लाख, 40 लाख, 30 लाख और 20 लाख रुपये वाले खिलाड़ी भी इस ऑक्शन में हिस्सा ले रहे हैं। इन सभी खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजियों की नजरे बनी होगी। हर फ्रेंचाइजी एक प्लानिंग के तहत इस ऑक्शन में हिस्सा लेने वाली है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि कौन सा खिलाड़ी कौन सी टीम में जाता है।

फ्री में देख सकते हैं लाइव: ऑक्शन की शुरुआत भारतीय समयनुसार दोपहर 1:00 बजे से की जाएगी। मिनी ऑक्शन को भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क चैनल पर देख सकते हैं। वहीं मोबाइल यूजर्स इस ऑक्शन का आनंद फ्री में जियो सिनेमा एप पर उठा सकते हैं। आईपीएल 2024 मिनी ऑक्शन का लाइव स्ट्रीमिंग फ्री में जियो एप पर किया जाएगा। ऐसे में यूजर्स अपने मोबाइल में जियो एप डाउनलोड कर ऑक्शन का मजा उठा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+