IPL 2024: 'धोनी डीजल इंजन की तरह है जो कभी नहीं रुकता,' दक्षिण अफ्रीका से आई माही के लिए बड़ी प्रतिक्रिया

MS Dhoni: आईपीएल के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने कमर कस ली है। पिछले साल की विनर टीम के ऊपर खिताब बचाने की चुनौती रहेगी। टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी ट्रेनिंग में जमकर हिस्सा ले रहे हैं और अपने बल्ले से धमाका करने के लिए तैयार हो रहे हैं।

इस बीच धोनी के लिए एक ऐसी प्रतिक्रिया आई है, जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होगा। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डीविलियर्स ने माही के लिए एक बड़ी बात कही है। डीविलियर्स ने धोनी को कभी न रुकने वाला डीजल इंजन कहा है।

ms dhoni

एबी डीविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि पिछले साल काफी अफवाहें फैली थी कि धोनी अब करियर समाप्त कर रहे हैं लेकिन वह वापस आ गए हैं। क्या यह उनका अंतिम सीजन होगा? यह कोई नहीं जानता है? वह एक डीजल इंजन की तरह है, जो खी नहीं रुकता है। वह बस दौड़ते रहते हैं। धोनी एक अविश्वनीय खिलाड़ी और कप्तान हैं।

गौरतलब है कि पिछले सीजन में चोट के बाद भी धोनी ने खेलना जारी रखा था और अपनी टीम को पांचवीं बार खिताबी जीत दिलाई थी। धोनी ने बाद में अपने घुटने की सर्जरी कराई थी। इस बार वह पहले से भी ज्यादा फिट नजर आ रहे हैं और धांसू खेल दिखाने के लिए तैयार हैं।

आईपीएल में सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाला कप्तान बनने का मौका माही के पास है। रोहित शर्मा और धोनी ने 5-5 बार अपनी टीमों को जीत दिलाई है। रोहित इस बार कप्तान भी नहीं हैं क्योंकि मुंबई इंडियंस को हार्दिक पांड्या लीड करने वाले हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स

एमएस धोनी (कप्तान), मोइन अली, दीपक चाहर, डेवोन कॉनवे, तुषार देशपांडे, शिवम दुबे, ऋतुराज गायकवाड़, राजवर्धन हंगरगेकर, रवींद्र जडेजा, अजय मंडल, मुकेश चौधरी, मथीशा पथिराना, अजिंक्य रहाणे, शेख रशीद, मिशेल सेंटनर, सिमरजीत सिंह , निशांत सिंधु, प्रशांत सोलंकी, महेश तीक्ष्णा, रचिन रवींद्र, शार्दुल ठाकुर, डेरिल मिचेल, समीर रिज़वी, मुस्तफिजुर रहमान, अवनीश राव अरावली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+