IPL 2024 में कौन जीतेगा CSK vs RCB का पहला मैच, जानें संभावित प्लेइंग-11 और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
IPL 2024, CSK vs RCB Match Prediction: आईपीएल 2024 के 17वें सीजन का आगाज होने में अब कुछ ही घंटों का समय बाकी है। सीजन का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच खेला जाएगा। मैच शुक्रवार रात 8:00 बजे से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर डालते हैं।
एमएस धोनी एक और आईपीएल सीज़न में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी में वापसी करेंगे। उनके पूर्व सीएसके टीम साथी फाफ डु प्लेसिस रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का नेतृत्व करेंगे। कोहली और फाफ पिछले आईपीएल सीजन में टॉप स्कोरर में शामिल थे।

CSK vs RCB Match: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
आईपीएल में सीएसके और आरसीबी 31 बार एक-दूसरे से भिड़ चुकी हैं, जिनमें से एमएस धोनी की अगुवाई वाली टीम ने 20 बार जीत हासिल की है, जबकि बैंगलोर की फ्रेंचाइजी केवल 10 बार विजयी रही है। दोनों टीमों के बीच एक मैच बिना किसी नतीजे कके समाप्त हो गया। एक दूसरे के खिलाफ उनका हाईएस्ट टीम स्कोर इस प्रकार है: सीएसके ने 226 रन बनाए हैं, जबकि आरसीबी ने 218 रन बनाए हैं। सबसे कम स्कोर हैं: सीएसके (82) और आरसीबी (70) है।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर संभावित प्लेइंग XI
फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, कैमरन ग्रीन, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, सुयश प्रभुदेसाई, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), मयंक डागर, अल्ज़ारी जोसेफ, मोहम्मद सिराज।
चेन्नई सुपर किंग्स संभावित XI
ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे/राचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिशेल, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, दीपक चाहर, महेश थीक्षाना, मथीशा पथिराना, तुषार देशपांडे/शार्दुल ठाकुर।
CSK vs RCB का पहला मैच कौन जीतेगा
ऐतिहासिक रूप से आरसीबी ने चेपॉक पर केवल एक मैच जीता है, जबकि सीएसके ने सात मैच जीते हैं। बैंगलोर की टीम के लिए चुनौती सीएसके के किले को भेदने की है। एमएस धोनी चेपॉक में सीएसके के कप्तान के रूप में गेम जीतने के मास्टर रहे हैं।
आरसीबी ने 2008 में जीता पहला मैच
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने चेपॉक स्टेडियम में 2008 में पहला मैच जीता था, तब से अब तक यहां कोई मुकाबला नहीं जीता है। आंकड़ों पर नजर डालें तो यहां भी चेन्नई मजबूत स्थिति में है। ऐसे में आईपीएल के पहले मैच में हम जीत के लिए धोनी की सीएसके का सपोर्ट करते है।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर फुल स्क्वाड
कैमरन ग्रीन, विराट कोहली, अल्ज़ारी जोसेफ, ग्लेन मैक्सवेल, फाफ डु प्लेसिस, मोहम्मद सिराज, दिनेश कार्तिक, यश दयाल, अनुज रावत, विल जैक्स, लॉकी फर्ग्यूसन, रीस टॉपले, मयंक डागर, टॉम कुरेन, महिपाल लोमरोर, राजन कुमार, कर्ण शर्मा, सुयश प्रभुदेसाई, मनोज भंडागे, आकाश दीप, सौरव चौहान, हिमांशु शर्मा, स्वप्निल सिंह, विशाल विजयकुमार, रजत पाटीदार।
चेन्नई सुपर किंग्स फुल स्क्वाड
एमएस धोनी (कप्तान), मोइन अली, दीपक चाहर, डेवोन कॉनवे, तुषार देशपांडे, शिवम दुबे, ऋतुराज गायकवाड़, राजवर्धन हंगरगेकर, रवींद्र जड़ेजा, अजय मंडल, मुकेश चौधरी, मथीशा पथिराना, अजिंक्य रहाणे, शेख रशीद, मिशेल सेंटनर, सिमरजीत सिंह , निशांत सिंधु, प्रशांत सोलंकी, महेश थीक्षाना, रचिन रवींद्र, शार्दुल ठाकुर, डेरिल मिशेल, समीर रिज़वी, मुस्तफिजुर रहमान, अवनीश राव अरावली।












Click it and Unblock the Notifications