IPL 2023: कौन हैं ऋषभ पंत की जगह लेने वाले अभिषेक पोरेल?
Delhi Capitals: अभिषेक पोरेल में दिग्गजों को स्पार्क नजर आता है। अभिषेक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं, लोग उनके स्टाइल की तुलना हार्दिक पांड्या से करने लगे हैं।

Who is Abhishek Porel: आईपीएल 2023 की धमाकेदार शुरुआत 31 मार्च से होने जा रही है। सारी टीमों की ओर से दौलत-शौहरत के इस खेल को रोमांचक बनाने की पूरी कोशिश जा रही है तो वहीं खेल के इस महाकुंभ से पहले दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है कि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की जगह युवा विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल ले सकते हैं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर भी अभिषेक को लेकर काफी उत्सुकता पैदा हो गई है। लोग ज्यादा से ज्यादा अभिषेक को बारे में जानने को बेकरार है तो चलिए विस्तार से जानते हैं 21 साल के युवा क्रिकेटर अभिषेक के बारे में।
कौन हैं अभिषेक पोरेल?
आपको बता दें कि 17 अक्टूबर 2002 को हुगली में जन्मे अभिषेक पोरेल बंगाल के यंग क्रिकेटर्स में से एक हैं, जिन्होंनेअभी तक मात्र 16 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 6 अर्धशतक ठोंके है। उनका अभी तक का बेस्ट स्कोर नंबर 73 रन का है, उन्होंने 16 मैचों में टोटल 695 रन बनाए हैं और इसके अलावा उन्होंने लिस्ट ए मैच के 3 और तीन ही टी20 मैच खेले हैं। इनके आंकड़े ये बता रहे हैं कि अभिषेक के पास बिल्कुल भी अनुभव नहीं है, ऐसे में उन्हें पंत की जगह टीम में लेने से दिग्गज भी हैरान हैं।
हालांकि बंगाल से घरेलू क्रिकेट खेलने वाले अभिषेक लेफ्ट हैंडेड विकेटकीपर-बैट्समैन हैं और वो भारत की अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता टीम का पार्ट रह चुके हैं। गौर करने वाली बात ये है कि साल 2022 में उन्होंने डोमेस्टिक क्रिकेट खेलना शुरू किया था। उन्होंने अपने रणजी डेब्यू में बड़ोदा के खिलाफ पचासा जमाया था।
सोशल मीडिया पर हो रही है चर्चा
आपको बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच रिकी पोटिंग ने हाल ही में पंत के रिप्लेसमेंट के लिए कुछ विकेटकीपर्स के ट्रायल लिए थे जिसमें से अभिषेक भी एक थे और इसी के बाद उनको लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं शुरू हो गईं, वैसे वो क्रिकेटर ईशान पोरेल के रिश्तेदार हैं।
ऋषभ पंत का एक्सीडेंट
आपको बता दें दिल्ली के स्टार प्लेयर स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत का दिसंबर में दिल्ली से रूड़की आते वक्त भयंकर एक्सीडेंट हो गया था। उन्हें सिर, पीठ और पैरों में चोट आई थीं। हादसा काफी भयानक था, जिसमें उनकी कार जलकर राख हो गई थी। पंत गाड़ी का शीशा तोड़कर बाहर निकले थे। इस एक्सीडेंट के बाद ही पंत टीम से बाहर चल रहे हैं। हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए थे, जिसमें वो पहले से बेहतर से दिखाई दे रहे हैं और उम्मीद की जा रही हैं कि उनकी वापसी बहुत जल्द मैदान पर होगी, फिलहाल उनके फैंस बेसब्री से उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं और ऊपर वाले से उनके जल्दी से ठीक होने लिए दुआएं मांग रहे हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications