IPL 2023 में किन बॉलरों ने लिए पॉवरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट, तेज गेंदबाजों के बीच स्पिन में कौन है नंबर वन
IPL Unwanted Records: आईपीएल 2023 में पावरप्ले के दौरान सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट। तेज गेंदबाजों के जलवे में स्पिनर का स्थान किस नंबर पर आता है।

IPL 2023 Records in Hindi: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में भारत के तेज गेंदबाजों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। सभी गेंदबाजों को कामयाबी नहीं मिलती लेकिन जिनसे उम्मीदें थी उन्होंने प्रदर्शन करके दिखाया है।
सुखद बात यह है कि ईशांत शर्मा जैसे टी20 के गेंदबाज ना माने जाने वाले अनुभवी खिलाड़ी ने भी दिल्ली कैपिटल्स के लिए सीमित मैचों में बढ़िया योगदान किया। आईपीएल के 16वें सीजन में वे गेंदबाज कौन हैं जिन्होंने पावरप्ले के दौरान सबसे ज्यादा विकेट चटकाए।
एक से 6 ओवर के बीच होने वाले पावर प्ले में अधिकतर टीमें मेंतेज गेंदबाजों का इस्तेमाल करती है। तेज गेंदबाजों के इस जमावड़े के बीच किस स्पिनर ने पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने में कामयाबी हासिल की है, ये देखना भी दिलचस्प रहेगा।
1. मोहम्मद शमी- शमी आईपीएल के इस सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं जिन्होंने अब तक 13 मैचों में 23 विकेट ले लिए हैं। इस दौरान शमी ने 15 विकेट पावरप्ले के दौरान लिए हैं।
शमी ने पावर प्ले में केवल 6.80 के इकोनामी रेट से जबर्दस्त गेंदबाजी की है और उनका औसत 15.86 का है।
2. ट्रेंट बोल्ट- राजस्थान रॉयल्स के बाएं हाथ के गेंदबाज ने पावर प्ले में 9 विकेट लिए हैं और वे दूसरे नंबर पर हैं। बोल्ट का इकोनॉमी रेट इस समय 6.95 और औसत 17.77 का रहता है।
3. मोहम्मद सिराज- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का यह बॉलर 13 मैचों में 17 विकेट ले चुका है जिसमें 9 विकेट पावरप्ले के दौरान आए हैं। सिराज का इकोनामी रेट इस दौरान केवल 6.07 का रहा है जो पावरप्ले में बहुत ही जबरदस्त है। इसके अलावा उन्होंने 18.8 के औसत के साथ गेंदबाजी की।
4. जेसन बेहरेनडॉर्फ- मुंबई इंडियंस का यह बढ़िया बाएं हाथ का गेंदबाज पावर प्ले में 8 विकेट ले चुका है लेकिन उनका इकोनामी रेट थोड़ा ज्यादा रहता है जो 7.6 का है और 19 के औसत के साथ गेंदबाजी की है।
5. बाकी तेज गेंदबाजों में दीपक चाहर और मार्को येन्सन ने सात विकेट पावरप्ले में लिए हैं। अर्शदीप सिंह, तुषार देशपांडे, भुवनेश्वर कुमार, वायने पर्नेल, ईशांत शर्मा ने छह-छह विकेट पावरप्ले में लिए हैं। दिल्ली के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया ने भी पांच विकेट लिए हैं।
6. वरुण चक्रवर्ती- यह ऐसे बॉलर है जो इस लिस्ट में एकमात्र स्पिनर है। आईपीएल 2023 में पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिनर वरुण चक्रवर्ती हैं जिन्होंने 5 विकेट इस दौरान लिए। वरुण ने 8.13 के महंगे इकोनामी रेट और 24.40 की औसत के साथ गेंदबाजी की।
हालांकि वरुण चक्रवर्ती बीच के ओवरों में विकेट निकालने में ज्यादा कामयाब रहे इसी के चलते उन्होंने इस सीजन के 13 मैचों में 19 विकेट निकाल लिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications