IPL 2023: धीमे ओवर रेट में कप्तान पर लग जाएगा बैन, जानें इसके लिए क्या नियम है

इस सीजन धीमे ओवर रेट के लिए कई कप्तानों के ऊपर जुर्माना लगाया गया है। जानें इसे लेकर बने नियम क्या कहते हैं?

Faf Du Plessis and Kohli

IPL 2023 Slow Over Rate Rule: इस बार आईपीएल में धीमे ओवर रेट के काफी मामले देखने को मिल रहे हैं। कप्तानों के ऊपर फाइन भी लगा है लेकिन स्थिति में ज्यादा सुधार नहीं हुआ है। निर्धारित समय के बाद भी मैच चलता है। ऐसे में कई बार टाइमिंग को लेकर भी सवाल खड़े हुए हैं। फाइन समय के अंतर्गत ओवर पूरे नहीं होने के बाद होता है।

आईपीएल में धीमे ओवर रेट को मेंटेन करने के लिए कुछ नियम बने हुए हैं। कई बार इनके बारे में ज्यादा लोगों को पता नहीं रहता है। इस लेख के जरिये यह समझाने का प्रयास किया गया है कि धीमे ओवर रेट के लिए क्या नियम और समय है।

नियम इसके बारे में क्या कहते हैं

आईपीएल में एक पारी के ओवर पूरे करने के लिए 90 मिनट का समय होता है। इस दौरान ओवर डालने होते हैं। इस समय के अंदर ही ढाई-ढाई मिनट के दो टाइम आउट भी शामिल हैं। इसके अलावा डीआरएस, अम्पायर रिव्यू और खिलाड़ियों की चोट के दौरान लगने वाले समय को इसमें शामिल नहीं किया गया है।

पहली बार धीमे ओवर रेट पर क्या होता है?

अगर किसी टीम के ओवर निर्धारित समय मेंनहीं होते हैं और पहला ही मौका होता है, तो पूरी टीम के ऊपर जुर्माना नहीं लगाया जाता है। इस स्थिति में सिर्फ कप्तान के ऊपर ही जुर्माना होता है। कप्तान को 12 लाख रुपये का जुर्माना भरना पड़ता है। कई टीमों के साथ इस सीजन ऐसा देखने को मिला है।

दूसरी बार धीमे ओवर रेट में क्या नियम?

अगर कोई टीम एक गलती के बाद भी सबक नहीं लेती और दूसरी बार भी वही गलती दोहराती है, तो फाइन का नियम भी सख्त हो जाता है। इस स्थिति में कप्तान के ऊपर डबल यानी 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाता है। इस दौरान टीम के खिलाड़ियों पर भी फाइन लगाया जाता है। 6 लाख या 25 फीसदी मैच फीस में से जो भी कम हो, जुर्माने के रूप में वसूला जाता है। इसमें इम्पैक्ट प्लेयर भी शामिल हैं।

तीसरी बार धीमे ओवर रेट में और सख्ती

कोई टीम एक ही सीजन में तीसरी बार धीमे ओवर रेट की गलती करती है, तो यहाँ नियम और ज्यादा सख्त हो जाते हैं। इस बार कप्तान के ऊपर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाता है। इसके अलावा एक मैच का बैन भी होता है। टीम के अन्य खिलाड़ियों के ऊपर 12 लाख रुपये या 25 फीसदी मैच फीस में जो भी कम होता है, उसे फाइन के रूप में वसूला जाता है।

दो बार फाइन के बाद कप्तान बदल जाए तो?

अगर कप्तान पर दो बार फाइन लगा है और बैन से बचने के लिए लीडरशिप बदल दी जाए, तो नियम लागू रहेगा। यह तब लागू नहीं होता, जब बीसीसीआई को लिखित में देकर कप्तान बदलने की बात कही जाए। इस सीजन आरसीबी के लिए विराट कोहली ने दो मैचों में कप्तानी की है। उनके ऊपर दो बार जुर्माना लगाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+