IPL 2023: दो दिल मिले और बन गया इंडिया, RCB vs CSK मैच के बाद कोहली की पोस्ट हुई वायरल

CSK vs RCB Match in Hindi: मैच के बाद विराट कोहली ने धोनी के गले लगकर एक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की और इसके कैप्शन ने सबका दिल जीत लिया।

virat kohli and ms dhoni

IPL 2023 in Hindi: आईपीएल 2023 में 17 अप्रैल को बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी और सीएसके का मुकाबला हुआ। इस मैच को लेकर फैंस में पहले ही बहुत उत्सुकता थी क्योंकि दोनों ही दक्षिण भारत की बहुत बड़ा फैन बेस वाली टीमें हैं।

चिन्नास्वामी में आरसीबी के जुनूनी फैंस तो देखने के लिए मिलते ही हैं लेकिन महेंद्र सिंह धोनी की लोकप्रियता को भी नकारा नहीं जा सकता था। भले ही आरसीबी ने अभी तक एक भी आईपीएल खिताब नहीं जीता लेकिन यह इस लीग की दिग्गज फ्रेंचाइजी में शामिल है और इसकी लोकप्रियता को कोई भी नकार नहीं सकता।

हमेशा स्टार खिलाड़ियों से सजी इस टीम को अपने फैंस का प्यार दुलार मिलता रहा है। ऐसे में यह मैच साउदर्न डर्बी मुकाबला बन गया जहां चेन्नई सुपर किंग्स ने जीत दर्ज करने में कामयाबी हासिल की। आरसीबी इससे पहले अपने घरेलू मैदान पर लखनऊ सुपर्जायंट्स से भी हार चुकी है।

लेकिन कुछ चीजें जीत और हार से बड़ी होती है और विराट कोहली ने मैच के अगले दिन एक ऐसा ट्वीट किया जो वाकई में खेल के मैदान और आपसी प्रतिद्वंद्विता से काफी ऊपर था। यहां विराट कोहली ने दो कलर के हार्ट बनाए- एक लाल रंग आरसीबी की ओर संकेत करता है तो दूसरा यलो कलर सीएसके की ओर। कोहली ने इन दोनों दिलों को जोड़ते हुए इंडिया का तिरंगा बनाया है।

कोहली ने इस पोस्ट पर महेंद्र सिंह धोनी को टैग किया है। फोटो में आप धोनी और कोहली को गले मिलते हुए देख सकते हैं। इस मुकाबले के दौरान कोहली और धोनी के बीच की मुलाकातों के वीडियो और फोटो भी काफी वायरल हुए हैं।

कोहली की इस पोस्ट पर चेन्नई सुपर किंग्स ने कहा है कि हम उन्हें प्यार करते हैं। इसी तरह से ट्विटर पर कई रिएक्शन आए हैं जहां कोहली को आग और धोनी को पानी बताया है। कुछ रिएक्शन आप यहां पर देख सकते हैं।

वहीं अगर मैच की बात करें तो यह एक बहुत जबरदस्त हाई स्कोरिंग मैच था जहां चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 226 रन बनाए थे। कोन्वे ने 83 और शिवम दुबे ने 52 रनों की पारी खेली थी। इसके जवाब में आरसीबी 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 218 रन बना सकी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+