IPL 2023: विराट कोहली ने बनवाया 12वां टैटू, हर Tattoo में छिपा है बड़ा राज
RCB: साल 2021 में RCB की कप्तानी छोड़ने वाले विराट कोहली अपनी टीम को आईपीएल का खिताब नहीं दिला पाए हैं। उम्मीद की जा रही है कि इस बार ये सूखा समाप्त होगा।

Virat Kohli tattoo: दौलत-शौहरत के रोमांच का दौर आज से शुरू होने जा रहा है, आईपीएल 2023 की धमाकेदार शुरुआत का इंतजार बड़ी ही बेसब्री से लोग कर रहे हैं तो वहीं क्रिकेट के इस महाकुंभ के प्रारंभ होने से पहले एक खबर ने आरसीबी स्टार विराट कोहली के फैंस को उनके प्रति और क्रेजी बना दिया है। दरअसल विराट कोहली ने आईपीएल 2023 की शुरुआत से पहले अपना 12वां टैटू बनवाया है, जिसके बारे में उन्होंने हाल ही में आरसीबी के आनलाइन चैट शो में बात की। जिसमें उन्होंने ये कहा कि 'हां मैंने 12वां टैटू बनवाया है लेकिन अभी ये अधूरा है, इसलिए अभी इस बारे में ज्यादा कुछ बता नहीं पाऊंगा, जब ये पूरा हो जाएगा तो जरूर मैं इस बारे में बात करूंगा।'
मां-पिता के प्रति सम्मान
आपको बता दें कि कोहली के शरीर का हर टैटू बहुत खास है क्योंकि उनके हर एक में कुछ ना कुछ मैसेज है, यही नहीं विराट कोहली के टैटू में आप उनका आध्यात्मिक प्रेम और अपने मां-पिता के प्रति उनके सम्मान को भी देख सकते हैं। आपको बता दें कि कोहली के टैटू में आपको भगवान शिव , उनकी मां सरोज कोहली और पिता प्रेम कोहली का नाम भी दिखाई देगा।
मुझे लगता है कि वो मेरे आस-पास ही हैं
टीम इंडिया के शानदार सितारे विराट कोहली ने एक इंटरव्यू में कहा था कि 'वो अपने पापा के अंतिम पलों में उनके साथ नहीं थे इसलिए मैं उन्हें टैटू के रूप में हमेशा अपने पास रखता हूं। मुझे लगता है कि वो मेरे आस-पास ही हैं तो वहीं अपनी मां सरोज कोहली के लिए विराट ने कहा था कि 'वो तो उनकी शक्ति हैं, उनका आशीष तो हमेशा मेरे पास है। उनके नाम का टैटू मुझे मेरे होने का एहसास करता है। '
टीम इंडिया के 175वें खिलाड़ी बने थे
कोहली का पूजा-पाठ में भी मन लगता है, हाल ही वो अपनी पत्नी अनुष्का और बेटी वामिका के साथ पहले उत्तराखंड के एक पौराणिक मंदिर और फिर उज्जैन के महाकाल में दर्शन करने गए थे। उनके हाथ के टैटू में भगवान शिव भी हैं और शांति का मठ भी है। कोहली ने अपना पहला इंटरनेशनल वनडे मैच श्रीलंका के खिलाफ खेला था, उस मैच में वो टीम इंडिया के 175वें खिलाड़ी बने थे, उनके 12 टैटू में एक नंबर वो भी है।
तीनों फॉर्मेट में जड़ा शतक
फिलहाल विराट कोहली मैदान के अंदर तो अपने खेल के कारण चर्चा में रहते हैं और मैदान के बाहर उनका Cool Look उन्हें बेहद hot बनाता है। कोहली का बल्ला इस वक्त जोरदार ढंग से गरज रहा है। टी-20, वनडे और टेस्ट तीनों फॉर्मेट में उन्होंने शतक जड़कर बहुत सारे रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं तो वहीं दूसरी ओर उन्होंने उन आलोचकों के मुंह भी बंद कर दिए हैं, जो कि लंबे वक्त से उनके शतक ना जड़ने पर आलोचना कर रहे थे।
कोहली का 12वां टैटू कम करेगा आरसीबी का सूखा
देखते हैं कि कोहली का 12वां टैटू, उनके और उनकी टीम के लिए लकी साबित होता या नहीं। आपको बता दे कि इस आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर अपना पहला मुकबला 2 अप्रैल को मुंबई इंडियंस से खेलेगी, ये मैच कर्नाटक की राजधानी बैंगलोर के होम ग्राउंड यानी एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।
इस बार ये है RCB की टीम
- फाफ डुप्लेसी (कप्तान),
- विराट कोहली,
- रजत पाटीदार,
- ग्लेन मैक्सवेल,
- शहबाज अहमद,
- दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर),
- माइकल ब्रेसवेल,
- हर्षल पटेल,
- वनिंदु हसरंगा,
- जॉश हेज़लवुड
- रीस टॉप्ली
- आकाश दीप,
- मोहम्मद सिराज












Click it and Unblock the Notifications