IPL 2023: पिछले सीजन इन बल्लेबाजों ने मचाई थी तबाही, टॉप 5 में थे तीन भारतीय

IPL 2023: पिछले सीजन इन बल्लेबाजों ने तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया था, इस बार भी धाकड़ बल्लेबाजी की उम्मीद है।

Jos Buttler and KL Rahul

IPL 2023: आईपीएल का नाम आते ही हर फैन्स के दिमाग में बल्लेबाजों के चौके और छक्के आते हैं। हर सीजन बल्लेबाजों के तेज रन देखने के लिए फैन्स उत्साहित होते हैं। भारतीय खिलाड़ियों के बल्ले से रन आने पर यह ख़ुशी दोगुनी हो जाती है। पिछले साल टीम इंडिया का कोई भी बल्लेबाज टॉप पर नहीं था था लेकिन टॉप 2 में एक नाम शामिल था। इस बार भी बल्लेबाजों से उम्मीदें काफी ज्यादा रहेंगी। ऐसे में पिछले साल कौन से बल्लेबाज टॉप 5 में रहे थे, इसकी जानकारी यहां देखी जा सकती है।

जोस बटलर

जोस बटलर

जोस बटलर ने पिछले साल आईपीएल में गेंदबाजों का धुआं निकाल दिया था, उनको ऑरेंज कैप मिली थी। तूफानी बल्लेबाजी के बल पर वह राजस्थान रॉयल्स को फाइनल तक लेकर गए थे। बटलर ने सबसे ज्यादा रन बनाये। उन्होंने 17 मैचों में 863 रन बनाये थे। इस दौरान बटलर का स्ट्राइक रेट 149 का था। उनके बल्ले से चार शतकीय पारियां देखने को मिली थी। इस तरह उन्होंने तबाही मचाई थी। इस बार भी उनसे उम्मीदें रहेंगी।

केएल राहुल

केएल राहुल

केएल राहुल का नाम इस लिस्ट में नम्बर दो पर आता है। पंजाब किंग्स छोड़कर लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी करते हुए केएल राहुल ने 15 मैचों में 616 रन बनाये। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 135 से ऊपर का रहा और 2 बार शतकीय पारियां देखने को मिली। राहुल ने सीजन में कुल 45 चौके और 30 छक्के जमाये। उन्होंने गेंदबाजों के अंदर डर पैदा कर दिया था।

क्विंटन डी कॉक

क्विंटन डी कॉक

दक्षिण अफ़्रीकी क्रिकेटर क्विंटन डी कॉक भी पीछे नहीं रहे। मुंबई इंडियंस से रिलीज होने के बाद उनको लखनऊ ने अपने साथ शामिल किया और उन्होंने धमाका कर दिया। डी कॉक ने 15 मुकाबले खेलते हुए कुल 508 रन अपने नाम किये। डी कॉक ने ये रन 149 के स्ट्राइक रेट से बनाये। उन्होंने 3 फिफ्टी और 1 शतक जमाया।

हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या

गुजरात जायंट्स ने हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया और उन्होंने यह निर्णय सही साबित कर दिया। पहले ही सीजन में पांड्या की कप्तानी में गुजरात ने ख़िताब जीत लिया। उन्होंने 15 मैचों में 487 रन बनाये। पांड्या के बल्ले से 4 अर्धशतकीय पारियां खेली। पांड्या ने 131 के स्ट्राइक रेट से ये रन बनाये थे।

शुभमन गिल

शुभमन गिल

शुभमन गिल ने भी प्रभावशाली प्रदर्शन किया था। गिल ने 16 मैचों में 483 रन बनाये थे। गुजरात को खिताबी जीत दिलाने में गिल का प्रदर्शन अहम रहा था। गिल ने 132 के स्ट्राइक रेट से ये रन बनाये। शुभमन गिल ने पिछले आईपीएल में 4 अर्धशतकीय पारियां खेली। इस सीजन भी गिल के बल्ले से रन आने की उम्मीदें हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+