Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

IPL 2023 की नीलामी में केन विलियमसन को खरीदने की रेस में यह तीन टीमें हैं आगे, CSK का भी है नाम

आईपीएल 2023 के लिए सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने नीलामी से पहले खिलाड़ियों को रिलीज और रिटेन करने की प्रक्रिया को पूरा कर लिया है। बीसीसीआई ने सभी टीमों को 15 नवंबर तक अपनी-अपनी लिस्ट फाइनल करने का समय दिया था। तय समय में सभी टीमों ने अपने खिलाड़ी फाइनल कर दिए हैं। रिटेन और रिलीज की प्रक्रिया में सबसे हैरानी भरा फैसला सनराइजर्स हैदराबाद के खेमे से आया, जहां टीम के कप्तान केन विलियमसन को ही फ्रेंचाइजी ने रिलीज कर दिया। केन विलियमसन की अब नीलामी में बोली लगेगी और यह तय है कि अगले सीजन में विलियमसन किसी नई टीम से खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

Kane williamson

आईपीएल में विलियमसन का प्रदर्शन

हाल ही में संपन्न हुए टी20 विश्व कप में केन विलियमसन ने न्यूजीलैंड के लिए कई अहम पारियां खेली थीं। हालांकि उनका स्ट्राइक रेट अच्छा नहीं था, लेकिन उन्हें आईपीएल में खेलने का अच्छा खासा अनुभव है। आईपीएल के 76 मैचों में उन्होंने 36.22 की औसत से 2101 रन बनाए हैं और उन्हें इस लीग के टॉप खिलाड़ियों में गिना जाता है, इसलिए माना जा रहा है कि केन विलियमसन को लेकर नीलामी में होड़ देखी जा सकती है और तीन ऐसी टीमें उन्हें खरीदने की रेस में आगे नजर आ रही हैं।

इन तीन टीमों में जा सकते हैं केन विलियमसन

चेन्नई सुपर किंग्स

महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व वाली चेन्नई सुपरकिंग्स केन विलियमसन को खरीदने की रेस में सबसे आगे है। इसकी वजह यह मानी जा रही है कि पिछले साल सुरेश रैना के संन्यास की घोषणा के बाद से टीम में मिडिल ऑर्डर कमजोर हुआ है। रैना के जाने के बाद किसी बड़े टोटल का पीछा करते हुए टीम लड़खड़ाती नजर आई है। ऐसे में मिडिल ऑर्डर को मजबूती प्रदान करने के लिए सीएसके फ्रेंचाइजी विलियमसन को खरीद सकती है। इसके अलावा अगर विलियमसन चेन्नई में आते हैं तो उन्हें भविष्य में धोनी के बाद कप्तान के विकल्प के तौर पर भी देखा जा सकता है।

गुजरात टाइटंस

केन विलियमसन में दिलचस्पी दिखाने वाली दूसरी टीम आईपीएल की मौजूदा चैंपियन गुजरात टाइटंस हो सकती है। इसकी वजह यह है कि पिछले साल इस टीम ने आईपीएल में अपने सफर का आगाज किया था और पूरे टूर्नामेंट में नंबर तीन पर कोई बल्लेबाज फिक्स नजर नहीं आया। तीन नंबर पर हार्दिक पांड्या ने कई खिलाड़ियों को टेस्ट किया था, लेकिन टीम को बैलेंस रखने में सफलता नहीं मिली थी। ऐसे में केन विलियमसन तीन नंबर पर बल्लेबाजी के लिए एक सही विकल्प हो सकते हैं। विलियमसन के आने से गुजरात की टीम को अनुभव की मजबूती भी मिलेगी।

कोलकाता नाइट राइडर्स

आईपीएल 2023 की नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स भी केन विलियमसन को अपने साथ जोड़ सकती है। पिछले सीजन में केकेआर का प्रदर्शन बहुत निराशाजनक रहा था। ऐसे में टीम के खराब प्रदर्शन को देखते हुए टीम के मालिक किसी नए और मजबूत खिलाड़ी को टीम के साथ जोड़ सकते हैं। केकेआर ने इंग्लैंड के जेसन रॉय को रिलीज किया है। ऐसे में केकेआर फ्रेंचाइजी जेसन रॉय की जगह विलियमसन को टीम में शामिल कर सकते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+